गाजियाबाद। शहर को सुन्दर, स्वच्छ एवं नागरिक सुविधाओं के अनुसार नगर निगम द्वारा योजना बनाकर कार्य कराये जा रहे हैं। इस क्रम में नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने सोमवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉॅ. मिथिलेश कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, पार्षद जाकिर अली एवं महंत के साथ शहर की सफाई व्यवस्था के साथ सिद्वपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर के पुजारियों से मिलकर वार्ता की साथ ही नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना भी की। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार को सभी धार्मिक स्थलों पर बेहतर सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। स्वयं मंदिरों परिसर में जाकर सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।

उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह को मंदिरों के बाहर सौंदर्यकरण कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय पार्षद जाकिर सैफी ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। धार्मिक स्थलों के बाहर व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त के समक्ष पार्षद ने विषय रखा, जिसमें बताया गया कि नवरात्रि के दौरान प्रकाश, जल कल तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए। नगर आयुक्त समेत निगम अधिकारियों ने दूधेश्वर नाथ मंदिर शिवलिंग पर जल चढ़ाया तथा देवी मंदिर पर जाकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा अर्चना की। पूजा के उपरांत नगर आयुक्त ने मंदिर के पुजारियों से स्वच्छता का फीडबैक भी लिया। नगर आयुक्त ने कहा शहर को सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए और कार्य किए जा रहे है। नवरात्र को लेकर श्रृद्धांलुओं की आस्था को ध्यान में रखकर सभी मंदिरों के बाहर और अंदर कर्मचारियों को सफाई करने के निर्देश दिए गये है।
















