समाज कल्याण विभाग कराएगा 65 जोड़ों की शादी

विभाग ने शुरू की आवेदन प्रक्रिय

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत हापुड़ जनपद में समाज कल्याण विभाग को 65 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराएगा। जिला अधिकारी अदिति सिंह के नेतृत्व में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जनपद के अंतर्गत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजन हेतु आवेदन पत्र मांगे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में दो लाख प्रति वर्ष की आय वाले परिवार आवेदन के पात्र होंगे। आवेदक की पुत्री की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो की शादी 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वर के साथ संपन्न कराने पर कन्या के बैंक खाते में रुपए 35 हजार की धनराशि जमा कराई जाएगी तथा विवाह संस्कार के लिए 10 हजार का सामान एवं 6 हजार जलपान एवं प्रचार प्रसार पर खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक नगर पालिका परिषद अथवा नगर पंचायत स्तर पर होगा। आवेदन करने के लिए आवश्यक प्रपत्रों के साथ संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएंगे।