श्रीकांत त्यागी जेल से रिहा बोले मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़ा होने वालों का धन्यवाद

श्रीकांत त्यागी बृहस्पतिवार शाम जेल से रिहा हो गये। रिहा होने के बाद श्रीकांत अपने घर पहुंचे और मीडियाकर्मियों से बात की। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि जिन लोगों ने मेरा और मेरे परिवार का साथ दिया उन सभी को धन्यवाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में त्यागी समाज के लोग रहते हैं। जिस तरह से मु­ो बदनाम किया गया और मेरे परिवार के उपर जुल्म हुए उसे सभी ने देखा है। शुभचिंतकों और समर्थकों से बात करूंगा उसके बाद आगे की बात बताऊंगा। कागजी कार्रवाई के बाद शाम में उन्हें लुक्सर जेल से रिहा कर दिया गया।

ग्रेटर नोएडा। श्रीकांत त्यागी बृहस्पतिवार शाम जेल से रिहा हो गये। रिहा होने के बाद श्रीकांत अपने घर पहुंचे और मीडियाकर्मियों से बात की। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि जिन लोगों ने मेरा और मेरे परिवार का साथ दिया उन सभी को धन्यवाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में त्यागी समाज के लोग रहते हैं। जिस तरह से मु­ो बदनाम किया गया और मेरे परिवार के उपर जुल्म हुए उसे सभी ने देखा है। शुभचिंतकों और समर्थकों से बात करूंगा उसके बाद आगे की बात बताऊंगा। कागजी कार्रवाई के बाद शाम में उन्हें लुक्सर जेल से रिहा कर दिया गया।
नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ गाली गलौज करने के बाद चर्चा में आया श्रीकांत त्यागी बृहस्पतिवार को जिला जेल गौतमबुध नगर से रिहा हो गया। उसके कुछ साथी जेल के बाहर उसे लेने के लिए पहुंचे थे। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जेल प्रशासन ने शाम में रिहा कर दिया। महिला से गाली गलौज के मामले में श्रीकांत त्यागी लगभग ढाई महीने से जेल में बंद था। गैंगस्टर के मामले में कुछ दिन पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को उसे रिहा किया गया।
जेल से रिहा होने के बाद श्रीकांत त्यागी ने कहा कि मैं कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने समर्थकों से मिलूंगा और उनसे बात करूंगा। त्यागी ने कहा कि लोग मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े हैं, मैं उनका आभार व्यक्त करूंगा। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुझे जमानत दे दी है और कोर्ट का फैसला सबसे ऊपर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 अक्टूबर को गैंगस्टर मामले में जमानत दी थी। तभी से उसके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया था। श्रीकांत त्यागी को गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मामले में जमानत दी गई थी। जस्टिस सुरेंद्र सिंह की पीठ ने श्रीकांत त्यागी को जमानत दी थी।

क्या था पूरा मामला
ग्रैड ओमैक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी ही सोसाइटी की एक महिला के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इस मामले में कई दिनों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। कई दिनों तक श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन चला। इसके बाद त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी समाज के लोग श्रीकांत के पक्ष में लामबंद हुए और आंदोलन किया। लंबे समय तक पूरा मामला चलता रहा। इस मामले को लेकर त्यागी ने कोर्ट से जमानत की मांग की थी। उसने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों को दुर्भावना से प्रेरित बताया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को जमानत दे दी। इसके बाद आज श्रीकांत को जेल से रिहा कर दिया गया है। अब वो उसी ओमेक्स सोसाइटी में पहुंच चुका है जहां उसने महिला के साथ गाली-गलौज की थी।