गाजियाबाद। दुसरी पत्नी के प्यार में पागत पति ने बच्चा लेने के लिए पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। पकड़ा गया आरोपित इतना शातिर है कि उसके निशाने पर ही परिवार, पति से पीडि़त या फिर तलाकशुदा महिलाएं रहती थी। महिलाओं को फंसाने के लिए आरोपी सोशल मीडिया का सहारा लेकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। यह प्यार कोई इसका पहला नही था। न जाने ऐसी कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है। महिलाओं को प्यार में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठना, जूठी शादी करना और फिर फरार हो जाना, यह इसका पेशा था। इस अपराध में उसकी मां उसका साथ देती थी।घटना मसूरी थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस ने 26 सितंबर को संजना नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दो साल के बच्चे के अपहरण का खुलासा किया है। पुलिस इस मामले में आरोपी पति, उसकी मां, दुसरी बीवी समेत चोर लोगों को गिरफ्तार किया है। दुसरी पत्नी के बच्चा नही हो रहा था, जिसके चलते उसने पहली पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और बच्चा लेकर फरार हो गया था।
घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात डॉ ईरज राजा ने बताया कि आरोपितों के पास से पुलिस ने दो साल के शिवांश और गोली मारने में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद किया है। आरोपित प्रविंद्र मुजफ्फरनगर के तितावी का निवासी है। तीन साल पूर्व प्रविंद्र से काजीपुरा की निवासी संजना की धूमधाम से शादी हुई थी।
शादी के दौरान प्रविंदर ने खुद को कस्टम इंस्पेक्टर बताया था। जबकि वह कुछ नही था। वह एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है। शादी के बाद राज खुलने पर पत्नी संजना अपने मायके आकर रहने लगी। प्रविंद्र के फर्जीवाड़े और झूठ से तंग आकर करीब डेढ़ साल पहले संजना पति से अलग काजीपुरा आकर रहने लगी थी।
प्रविंद्र अपनी पत्नी से बच्चे को छीनना चाहता था। जिसके लिए उसने मेरठ के एक असलहा तस्कर से 55 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी और रेकी के बाद 26 सितंबर को संजना को गोली मारकर हत्या कर दी और शिवांश को अगवा कर लिया था। जिसके बाद आरोपित पति अपनी मां सतेंद्री और दूसरी पत्नी शालू से आरडीसी में मिलकर बच्चे को उन्हें सौंप कर फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रहने लगा। उसने अपना नाम और पता भी बदल रखा था। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
















