– राजनगर एक्सटेंशन में ओएसडी के नेतृत्व में जीडीए प्रवर्तन दस्ते ने की कार्रवाई
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में बगैर नक्शा स्वीकृत कराए अवैध रूप से क्रिकेट मैदान में बनाए जा रहे पवेलियन और बारातघर को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण(जीडीए)प्रवर्तन दस्ते की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। गुरूवार को जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के आदेश पर यह बड़़ी कार्रवाई की गई। जीडीए ओएसडी एवं प्रवर्तन जोन-1 के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने जोन के सहायक अभियंता प्रशांत गौतम,अवर अभियंता गिरजा शंकर मल,जीडीए पुलिस और सिहानी गेट पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़े : जन चौपाल में बोल लोग बंदरों से निजात दिलाओ मेयर साहिबा !
ओएसडी संजय कुमार सिंह ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में खसरा नंबर-115 गांव मोरटी में महेंद्र त्यागी द्वारा क्रिकेट मैदान के लिए अवैध रूप से बनाए जा रहे पवेलियन को ध्वस्त किया गया। वहीं,गांव सद्दीकनगर सिहानी में मूलचंद त्यागी द्वारा अवैध रूप से बनाए गए बारातघर को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। इसके अलावा नंदग्राम आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस भवन संख्या-ई-308 पर सोनू खान पुत्र जाकिर हुसैन व भवन संख्या-एफ-336ए पर कविता चौधरी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। ओएसडी संजय कुमार सिंह ने बताया कि नंदग्राम में अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई के चलते महिलाओं और वहां के लोगों ने जमकर विरोध किया। मगर पुलिस फोर्स ने उन्हें लाठी फटकार कर वहां से खदेड़ दिया।
यह भी पढ़े : नवरात्रा पर जीडीए शहरवासियों को देगा गौशाला, दिव्यांग पार्क और विकल फ्री जोन की सौगात
जीडीए सीमा क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनी को लेकर कार्रवाई की जा रही हैं। ऐसे में अवैध कॉलोनी में पानी,जल निकासी,सड़क, सीवर,पानी की आपूर्ति समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव होता है। इसलिए अवैध कॉलोनी में संपत्ति खरीदने वाले इसमें न खरीदें। जीडीए से पहले ही जानकारी कर लें। अन्यथा यह अवैध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
















