मारुति वैन में लगी आग, मचा हंड़कंप

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में खड़ी मारुति वैन में आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग से गाड़ी मौके पर पहुंची और काबू पाया। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया गया है कि एक मारुति वैन कलेक्ट्रेट के सामने सर्विस रोड पर मंत्री अतुल गर्ग के आवास के निकट खड़ी थी। शुक्रवार दोपहर वैन में अचानक अचानक आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलने पर दमकल विभाग से एक गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने पानी की तेज बौछार कर आग पर काबू पाया। मारुति वैन एक कॉलेज की बताई जा रही है और वह ठीक होने के लिए आई थी। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद सही जानकारी और आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने आशंका जताई जा रही है।