बुलंदशहर रैली का रालोद ने लिया तैयारियां का जायजा

पार्टी पदाधिकारी बैठक लेकर कर रहे तैयारी

गाजियाबाद। पार्टी हाईकमान के आदेश पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी बुलंदशहर में होने वाली आज यानि शनिवार की रैली की तैयारी को लेकर वहां बैठक करने में जुटे हुए है। गाजियाबाद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बुलंदशहर जाकर वहां तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया कि बुलदंशहर के नुमाइश ग्राउंड में पार्टी की रैली शनिवार को होने वाली है। इसे लेकर पार्टी पदाधिाकरियों की एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद रैली ग्राउंड का जायजा लिया गया। यहां देखा गया कि मैदान में कितने लोगों की बैठने की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में पदाधिकारियों से कहा गया कि रैली में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की जयरत है। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों का कहना था कि हमें रैली में पहुंचने के साथ पार्टी से जुडे लोगों को लाया जाएगा। तैयारी बैठक में गाजियाबाद से राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू के अलावा महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, महामंत्री आरडी त्यागी, महानगर महामंत्री प्रदीप त्यागी मौजूद थे।