124 परिवारों ने नवरात्र से एक दिन पहले जलाए घी के दीपक

प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने 10 अध्यापकों को अपने हाथों से दिए नियुक्ति पत्र

अनिल तोमर
उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
हापुड़ जनपद में ब्रह्मा देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने 10 अध्यापकों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे। हापुड़ जनपद में 124 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। शेष नियुक्ति प्रमाण पत्रों को शिक्षा विभाग प्रदान करेगा। नवरात्रि के 1 दिन पूर्व जनपद हापुड़ में इन 124 परिवारों को मिले रोजगार से खुशियां छा गई। इन घरों में आज घी के दीपक जले। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 69000 पदों के सापेक्ष 31277 चयनित सहायक अध्यापकों को आज पूरे प्रदेश में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश सरकार द्वारा माननीय योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में प्रत्येक जनपद में सांसद विधायक गण जिला अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार रोजगार के नए आयाम बना रही है। केवल बेसिक शिक्षा ही नहीं माध्यमिक शिक्षा में भी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने अपने संबोधन में अध्यापकों को कहा की बेसिक शिक्षा का मतलब बच्चों के भविष्य की नींव रखना है। अध्यापक गण इस नींव को जितना मजबूती के साथ रखेंगे। देश की इमारत उतनी ही मजबूत बन जाएगी। शिक्षकों को चाहिए कि मैं अति मेहनत कर शिक्षण कार्य को और अधिक प्रगति की ओर ले जाएं।विगत सरकारों ने शिक्षकों को गुमराह करने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन वर्तमान सरकार बेसिक शिक्षा विभाग में कायाकल्प प्रेरणा ऐप तथा स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से कोरोना काल में भी बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे रही है। तथा अब विद्यालयों में कंप्यूटर और एलईडी के माध्यम से भी शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। प्रभारी मंत्री ने बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए अध्यापकों से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाकर तथा सैनिटाइजेशन के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि कोविड-19 के गाइडलाइंस का पूरा पालन करना चाहिए। समारोह में उपस्थित विधायक गण जिला अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष जिलाधिकारी अदिति सिंह मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह जिला विकास अधिकारी संजय कुमार बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थिति थी।