केबल ऑपरेटर पर मनोरंजन कर विभाग का शिकंजा

हिरासत में लिया तो तत्काल जमा कराए पांच लाख

बयालीस हजार जमा कराने के लिए उपजिलाधकारी ने दी पंद्रह दिन की मोहलत

उदय भूमि ब्यूरो
अनिल तोमर, पिलखुवा।
पिलखुआ के एक केबल संचालक पर लंबे समय से मनोरंजन कर विभाग का पैसा ना जमा कराए जाने से धौलाना राजस्व विभाग की टीम ने केबल संचालक पर शिकंजा कस दिया है। केवल संचालक पर 47 लाख रुपए की बकायादारी चल रही थी। राजस्व विभाग की टीम द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद केबल संचालक कोई पैसा जमा नहीं कर रहा था हार कर मनोरंजन कर विभाग की बकाया राशि को वसूलने के लिए प्रशासन द्वारा 47 लाख रुपए की आरसी जारी की गई। केवल संचालक को राजस्व विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद केवल संचालक राजेश शर्मा ने पांच लाख रुपए तत्काल भुगतान किए। बाकी 42 लाख रुपए जमा करने के लिए केवल संचालक ने 15 दिनों का समय मांगा है। उप जिला अधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने जानकारी में बताया कि केबल संचालक को बकाया रकम जमा करने के लिए 15 दिन की अवधि का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में केवल संचालक राजस्व जमा नहीं करता है तो आगे कड़ी कार्यवाही की जाएगी।