पैगंबर मौहम्मद का कार्टून दिखाने पर कत्ल

फ्रांस में मीडिल स्कूल के बाहर टीचर का सिर काटा
पुलिस की गोली लगने से हमलावर की भी मौत

पेरिस। फ्रांस में विद्यार्थियों को पैगंबर मौहम्मद का कार्टून दिखाने पर शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलवार ने मीडिल स्कूल के बाहर इतिहास के टीचर का धारदार हथियार से सिर काट दिया। बाद में गिरफ्तारी के दरम्यान पुलिस की गोली लगने से हमलावर की मौत हो गई। फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस घटना पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने शिक्षक की हत्या को इस्लामी आतंकी हमला बताया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस से करीब 30 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिमी उपनगर कॉनफ्लैंस सेंट-होनोरिन में मिडिल स्कूल के बाहर यह घटना प्रकाश में आई है। किसी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल वहां पहुंची। पुलिस को मीडिल स्कूल के बाहर शिक्षक का शव पड़ा मिला। छानबीन के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को भी खोज लियसा। हमलावर के हाथ में धारदार ब्लेड था। पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बावजूद हमलावर ने सरेंडर करने की बजाए धमकी देना शुरू कर दिया। नतीजन पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हमलावर की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह सभी हमलावर से जुड़े थे। पुलिस का कहना है कि जिस शिक्षक की हत्या की गई, वह इतिहास पढ़ाते थे। शिक्षक ने विद्यार्थियों के साथ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता विषय पर चर्चा कर उन्हें पैगंबर मौहम्मद के कार्टून दिखाए। एक छात्र के माता-पिता ने बताया कि शिक्षक ने कार्टून दिखाने से पहले मुस्लिम विद्यार्थियों को कमरे से बाहर जाने के लिए कहकर विवाद छेड़ दिया था। उधर, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इसे इस्लामी आतंकवादी हमला करार दिया है। बता दें कि फ्रांस में 2015 में विवादित व्यंग्य पत्रिका शार्ली ऐब्दो और राजधानी में यहूदी सुपर मार्केट पर आतंकी हमलों के बाद से इस्लामी हिंसा की लहर निरंतर किसी न किसी रूप में दिख रही है।