नेहरू वर्ल्ड स्कूल में स्कॉलरशिप वितरण समारोह का आयोजन

-93 विद्यार्थियों को मिली सवा करोड़ की स्कॉलरशिप

गाजियाबाद। नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शैक्षिक सत्र 2022-23 का वार्षिक स्कॉलरशिप वितरण समारोह अत्यंत उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यालय की हेड टीचर सुसन होम्स ने आमंत्रित अभिभावकों का स्वागत किया गया। समारोह में कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्रों को अभिभावकों के सामने स्कॉलरशिप चैक्स व प्रमाण पत्र देकर, माला पहनाकर सम्मानित किया।
नेहरू वर्ल्ड स्कूल प्रतिवर्ष दिसंबर से मई तक कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप व प्रवेश परीक्षा का आयोजन करता है, जिसमें प्राप्त अंकों के आधार कक्षा ग्यारहवीं में 100 प्रतिशत या 110 प्रतिशत स्कॉलरशिप आवंटित की जाती है। बारहवीं कक्षा में इस स्कॉलरशिप को जारी रखने के लिए छात्रों को ग्यारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

इसी अवसर पर नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने अपनी परंपरा को बनाए रखते हुए, शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 93 विद्यार्थियों को कुल 1 करोड़ 25 लाख दो हजार 686 रुपए की छात्रवृत्ति के चेक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 3 छात्रों को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) के लिए व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गई। अंत में निदेशक अरुणाभ सिंह अपने धन्यवाद सम्बोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफल विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अनवरत अग्रसर रहने का शुभाशीष दिया।