23 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम
उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर।
एसआरएम आईएसटी के कंप्यूटर सांइस एवं इंजीयरिंग विभाग के तत्वावधान में तकनीकी शिक्षा के लिए अखिल भारतीय परिषद के अंतर्गत अटल स्कीम के तहत पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेट प्रोग्राम का आयोजन 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग पर चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि रजत गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रर डा.एस विश्वनाथन, निदेशक एनआईटी मिजोरम, कार्यक्रम के संयोजक एवं डीन एडमिशन डा.आरपी महापात्रा,डीन डा. डी के शर्मा, डीन कैंपस लाईफ डा.नवीन अहलावत ने किया। उन्होंने ऑन लाइन शिक्षण विधियों में बदलाव पर जोर दिया तथा बताया कि किस तरह से शिक्षक इस महामारी कोविड-19 में ऑन लाइन माध्यम के तहत खुद को कैसे नवीनतम प्रद्योगिकी से अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सीखने और दूसरों को शिक्षित करने का सबसे सही समय है। इसका सदुपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम मेें देश भर के इंजीनियरिंग संस्थानों से करीब दो सौ प्रतियोगियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन धौम्या भट्ट ने किया। इस मौके पर डा. वीना खंडेलवाल,डा.प्रीति परवेकर,डा.डमरुधर सेठ, डा.जितेंद्र सिंह, कार्तिक, मीडिया प्रभारी नितिन धामा व शेखर त्यागी आदि मौजूद रहे।
















