डीसी ने अभिभावक व छात्राओं को दी हेल्पलाइनों की जानकारी
उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
उत्तर सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर मिशन नारी शक्ति अभियान 17 से आगामी 25 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी कड़ी मे शिवा प्राइमरी पाठशाला व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें डीसी बालिका शिक्षा ने अभिभावकों व छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइनों की जानकारी दी।
सोमवार को शहरी क्षेत्र में शिवा प्राइमरी पाठशाला व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था के प्रांगण में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीसी बालिका शिक्षा दीपा तोमर ने उपस्थित अभिभावकों व छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों पारिवारिक ओर सामाजिक बाल अपराधों ,बाल शोषण,घरेलू हिंसा,दहेज प्रथा आदि के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में डीसी ने सभी को हेल्पलाइन नंबर जैसे 1091, 1090, 1076,100,112,1081,108 की विस्तार से जानकारी दी,कि किस हेल्पलाइन को किस समय प्रयोग करना है। डीसी दीपा तोमर ने गुड टच ओर बेड टच के बारे में और स्वयं को हमेशा जागरूक रखने को कहा। डॉ. हरजीत ने सामाजिक घटनाओं को जोडकऱ इस विषय को अभिभावकों को बहुत अच्छे से समझाया। डॉ. सुमन अग्रवाल प्रधानाध्यपिका ने नारी शक्ति को नमन नामक कविता की प्रस्तुति से सभी बातों को गागर में सागर भरने का कार्य किया। इस अवसर पर नीतू नारंग,गुरमीत कौर,चित्रा,अंजू रानी,आयशा, मोनिका,पूनम,लक्ष्मी शर्मा,सरला,सुमन,चंचल,रेखा,कुसुम, कोमल आदि उपस्थित रहे।















