यादव व्यायामशाला किया भूमि पूजन

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। यादव व्यायामशाला का भूमि पूजन,सीबी गंज में भाजपा महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया एडवोकेट के द्वारा किया गया। उनके साथ हिन्दु युवा बाहिनी से नीरज पटेल भी रहे। एडवोकेट केवी एस यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमरीश कठेरिया ने कहा कि जब हमारा शरीर स्वस्थ होता है तो बीमारी भी दूर भागती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कोई सुबह दौड़ लगाता है तो कोई योगा करता है। वहीं कोई शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम शाला जाता है। व्यायाम शाला में लोग अपने शरीर को फिट रखकर स्वस्थ रह सकते हैं। इस दौरान कृष्ण वीर सिंह यादव एडवोकेट, प्रदीप यादव एडवोकेट, प्रताप सिंह तोमर एडवोकेट, क्षितिज यादव एडवोकेट, शरद कुमार, अनूप यादव, नवीन सिह दयानंद पांडे, मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।