दो सौ लीटर शराब समेत 9 सौ लीटर लहन बरामद
पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया
उदय भूमि ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से दो सौ लीटर शराब और 9 सौ लीटर लहन समेत शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। अवैध शराब की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की तड़के में बहादुरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव पलवाड़ा के खादर वाले जंगल में छापा मारकर वहां चल रही कच्ची शराब बनाने की भ_ी का भंडाफोड़ करते हुए मौके से चार आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि गन्ने की फसल के अंदर चल रही कच्ची शराब बनाने की भ_ी का भंडाफोड़ करते हुए मौके से नैनू, तेजपाल, विनोद और अमरजीत निवासी गांव बलवापुर को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से दो सौ लीटर कच्ची शराब और 9 सौ लीटर लहन समेत शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि लहन को
















