गाजियाबाद। कौशाम्बी वार्ड 72 में काफी दिनों से सीवर चोक की समस्या लगातार बनी हुई थी। इसके समुचित समाधान के लिए निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल द्वारा काफी समय से प्रयास किया जा रहा है। सीवर चोक की समस्या का हल हो जाए, इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल द्वारा पिछले महीने भी नगर आयुक्त को एक पत्र लिखकर सीवर की समस्या के समाधान के लिए मांग की गई थी। चूंकि जनप्रतिनिधि ने पत्र के माध्यम से शिकायत की थी, इसलिए इस पर संज्ञान लेते हुए इस सीवर की समस्या के समाधान के लिए कार्य चालू हो गया है।
निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल द्वारा इस कार्य का स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया और नगर आयुक्त की सराहना की गई। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने बताया कि क्षेत्र में सीवर की समस्या को लेकर लोग काफी समय से परेशान थे। पानी की निकासी न होने के कारण बरसात व नालियों का पानी घरों में घुस रहा था। जिसके समाधान के लिए क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार शिकायत की गई। सीवर की समस्या को लेकर पूर्व में नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया, जिस पर नगर आयुक्त ने सीवर की समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बुधवार को सीवर के कार्यों का निरीक्षण किया गया।
















