गाजियाबाद। नगर निगम की जमीन पर कर्मचारियों के लिए अस्पताल एंव वेतन वृिद्ध, आवास, पीएफ की व्यवस्था और बोर्ड सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने समेत 11 सूत्रीय मांग को लेकर शुक्रवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों मालियों, ड्राइवरों ने नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ का ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर आयुक्त ने सभी पर नियमानुसार कार्यवाही कराने के लिए आश्वस्त किया। निगम कर्मचारियों के लिए अस्पताल बनाने की मांग को नगर आयुक्त द्वारा प्राथमिकता पर कार्यवाही करने के लिए उपस्थित जनों को अवगत कराया। प्रदीप चौहान बाल्मीकि, शक्ति जीनवाल बाल्मीकि, प्रवीण गहलोत बाल्मीकि व अन्य सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ड्राइवरों व मालियों ने नगर निगम मुख्यालय पर अपनी मांग रखते हुए मोदी योगी के जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
महापौर सुनीता दयाल एंव नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ का सदैव कर्मचारियों हित में सजग रहने के लिए धन्यवाद व आभार भी जताया। मौके पर डॉ मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि दी। ताकि समय पर सफाई कर्मचारियों के हित में कार्यवाही की जा सकें। प्रदीप चौहान बाल्मीकि ने बताया कि पूर्व में भी महापौर और नगर आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सदैव सफाई कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखा गया है। अखिल भारतीय मजदूर महासभा संघ ड्राइवर संघ, स्थानीय निकाय मजदूर संघ, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासंघ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
















