नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित

छात्रों को जागरूक करने का निर्देश

उदय भूमि ब्यूरो
बरेली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए गए नशा मुक्त भारत अभियान की कार्य योजना एवं रूपरेखा बनाए जाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय बैठक आहूत की गई। अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के लिए गठित जनपद स्तरीय समिति के सदस्यों को आपसी सामंजस्य स्थापित कर योजना को सफल बनाने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा प्रत्येक विद्यालय में छात्र शिक्षक ग्रुप बनाकर छात्रों को जागरूक किए जाने का निर्देश दिया गया। जिससे छात्र किसी भी प्रकार का नशा प्रारंभ ना करें। पुलिस विभाग द्वारा जनपद में नशीलेपदार्थ के सप्लाई चैन को तोडऩे के निर्देश दिए गए इस अभियान को मिशन शक्ति से जोड़कर व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने की आवश्यकता बताई। जिसमें संबंधित विभागों को अपर जिलाधिकारी नगर ने दायित्व निर्धारित करते हुए ठीक प्रकार से कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने संबंधित विभागों को नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए कहा कि प्रत्येक सरकारी दफ्तर में इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा की 100 मीटर की परिधि में कोई भी बीड़ी व तंबाकू का सेवन नहीं करेगा और विद्यालय बार स्थलवार उनकी सूची बनाकर जिला समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी नगर ने कहा शहर में जागरूकता अभियान चलाया जाए किशोर किशोरियों को इस महत्वपूर्ण अभियान से जोडऩे के साथ ही सिविल डिफेंस एनजीओ के माध्यम से अभियान को ज्यादा गति दी जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, जिला मद्धनिषेध अधिकारी गगन यादव, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, संकल्प सोशल वेलफेयर सोसाइटी प्रेम सिंह चौहान, पारस एजुकेशनल सोसायटी प्रतिपाल सिंह मौजूद रहे।