आईटीएस डेंटल कॉलेज में मनाया गया ऑर्थोडॉन्टिक दिवस

– स्माईल एंड ब्रेसेस विषय पर इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता का आयोजन

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज मुरादनगर में ऑर्थोडॉन्टिक्स एण्ड डेंटोफेषियल ऑर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा ऑर्थोडॉन्टिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग की एचओडी, डॉ पायल शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। जिसमें उन्होंने सभी गणमान्य अतिथि एवं प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध वक्ता डॉ श्रीधर कन्नन ने संस्थान की सभी फैकल्टी एवं छात्रों के लिए ”ऑर्थो-पाठशाला” विषय पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया।

जिसमें उन्होंने ऑर्थोडॉन्टिक्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी तथा नवीनतम उपचार की प्रक्रियाओं के बारें मे संपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी प्रतिभागियों का दंत चिकित्सा के क्षेत्र में मार्गदर्शन एवं उनके अनुभव को बढ़ाना और उनमें सकारात्मक उर्जा प्रदान करना था। इसके साथ ही स्माईल एंड ब्रेसेस विषय पर इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता जैसी कुछ मजेदार गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

जिसमें 100 से अधिक बीडीएस और इंटर्न छात्रों ने भाग लिया। अंत मे विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस-द एजुकेशन गु्रप के चेयरमैन, डॉ आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।