जीडीए की योजनाओं में खाली भूमि की जल्द बनेंगी सूची: सुशील चौबे

-जोनवार विभिन्न योजनाओं में अधिग्रहित जमीन की रिपोर्ट होगी तैयार

गाजियाबाद। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में अब रिक्त पड़ी भूमि की खोज हो रही है। किस योजना में कितनी जमीन खाली है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी। इसके बाद रिक्त जमीन को लेकर योजना तैयार होगी। ताकि इस जमीन से जीडीए को आय हो सकें। जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने जीडीए की योजनाओं में रिक्त पड़ी जमीन को लेकर बैठक की थी। उन्होंने बैठक में निर्देश दिए थे कि जोनवार विभिन्न योजनाओं में अधिग्रहित जमीन की रिपोर्ट तैयार की जाए। ताकि यह पता चल सके कि अधिगृहीत जमीन के सापेक्ष भूमि अर्जन से अलग योजना में कितनी जमीन बची हुई हैं। जीडीए के सभी जोन में अब रिक्त पड़ी जमीन की विस्तृत रिपोर्ट तैयारी की जाएगी।

जीडीए ओएसडी एवं भू-अर्जन प्रभारी सुशील कुमार चौबे ने बताया कि जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर रिक्त भूमि की सूची तैयारी कराई जा रही हैं। इसके साथ ही मौके पर निरीक्षण कर रिक्त पड़ी जमीन की वास्तविक स्थिति भी देखी जाएगी। यह रिपोर्ट भू-अर्जन सहित संपत्ति अनुभाग की संयुक्त टीम तैयार करेंगी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में जमीन की वास्तविक स्थिति के बारे में भी बताया जाएगा। मौके पर जमीन रिक्त पड़ी है या उस पर किसी का कब्जा है। यह भी देखा जाएगा कि इस जमीन पर कोर्ट में कोई मुकदमा तो नहीं चल रहा है। जीडीए ओएसडी का कहना है कि जल्द ही जमीनों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उसके बाद जमीन पर योजना लाने की प्लानिंग की जा सकती हैं।