छठ पर्व पर निगम की व्यवस्थाओं को देखकर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने की सराहना

-श्रद्धालुओं के साथ पार्षदों ने भी नगर आयुक्त का जताया आभार
-छठ घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं की व्यवस्था को संभालने में निगम अधिकारियों ने कर्तव्यों को अंजाम

गाजियाबाद। इस बार छठ पर्व पूरी तरह से जीरो वेस्ट (कचरा मुक्त) बनाने पर नगर निगम का प्रयास सार्थक साबित हुआ। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पूर्व में ही आम लोगों से नगर निगम के कार्यों में सहयोग करने की अपील की थी। नगर आयुक्त की अपील का असर छठ पर्व में देखने को भी मिला। स्वच्छता एवं सफाई की जागरूकता के साथ श्रद्धालुओं ने भी जीरो प्लास्टिक इवेंट एवं जीरो वेस्ट इवेंट के प्रति प्रेरित होकर त्योहार मनाया। लाखों की संख्या में श्रद्धालु छठ घाटों पर पहुंचे थे। नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार व्यवस्था में नगर निगम के अधिकारी भी डेट दिखाई दिए। जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा की। साफ-सफाई की व्यवस्था को देखकर निगम के संबंध टीम का उत्साह भी बढ़ाया।

भारी संख्या में मुख्य छठ घाट हिंडन नदी पर श्रद्धालु पहुंचे, पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न की। जिसमें जलकल विभाग, प्रकाश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग के अधिकारी एवं जोनल प्रभारी भी छठ घाट पर उपस्थित रहे। लेजर शो एवं हरनंदी छठ घाट पर सफाई व्यवस्था, फॉगिंग की विशेष व्यवस्था को देखकर केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने नगर निगम के भव्य आयोजन की प्रशंसा की। महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर की समस्त घाटों पर रंगाई पुताई फॉगिंग पानी की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को नगर निगम टीम द्वारा बनाए रखा गया। जिसकी प्रशंसा शहर के कई पार्षदों के साथ श्रद्धालुओं ने भी की।

वार्ड संख्या 80 के पार्षद राहुल शर्मा, वार्ड संख्या 53 सुमन चौधरी कवि नगर जोन से पार्षद, वार्ड संख्या 77 वैशाली से नीलम भारद्वाज, वार्ड संख्या 37 मोहन नगर जोन से रवि भाटी, वार्ड संख्या 58 देवनारायण शर्मा विजयनगर से, वार्ड संख्या 9 शीतल पटेल नगर से पार्षद और अन्य पार्षदों द्वारा छठ पूजा पर विशेष आयोजन पर नगर आयुक्त एवं निगम के अधिकारियों का धन्यवाद दिया। पुरबिया समाज जनकल्याण समिति के पदाधिकारी रीता सिंह और तिवारी द्वारा भी निगम के कार्यों की सराहना की गई। छठ घाट पर लेजर शो आकर्षण का केन्द्र रहा। सफाई व्यवस्था के साथ ही जीरो वेस्ट और प्लास्टिक फ्री छठ महोत्सव संपन्न हुआ।