दरगाह आला हजरत से कलियर शरीफ भेजी चादर

बरेली। विश्व विख्यात दरगाह साबिर-ए-पाक कलियर शरीफ में इन दिनों 752 वा उर्स मनाया जा रहा है। इस मौके पर दरगाह आला हजऱत से दरगाह प्रमुख हजऱत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की ओर से चादर व फूल कलियर शरीफ टीटीएस के यूनुस गद्दी, इमरान साबरी, आरिश खान, जावेद खान के हाथों रवाना की। टीटीएस के वालिंटर्स ने ये चादर वहां के सज्जादानशीन हजऱत शाह मंसूर एजाज़ साबरी को सौपते हुए उर्स की मुबारकबाद पेश की। कलियर शरीफ के नायाब सज्जादानशीन हजरत अली मंजऱ एजाज़ साबरी व पीरज़ादा शाह यावर मंजऱ एजाज़ साबरी ने साबिर ए पाक की दरगाह पर फूल व चादर पेश करा कर दूरी दुनिया मे अमन, शांति के साथ कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ की।