• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Thursday, July 16, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home राज्य उत्तर प्रदेश आज देश को इंदिरा जैसी पीएम की आवश्यकता

आज देश को इंदिरा जैसी पीएम की आवश्यकता

November 1, 2020

बरेली। मानवाधिकार विभाग कांग्रेस कमेटी बरेली ने नंदन वन कालोनी इज्जत नगर कार्यालय पर स्व. इंदिरा गांधी की 36वीं पुण्य तिथि और सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती व महऋषि वाल्मीकि की जयंती पर सभी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाई। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सक्सेना ने कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने उस समय की 565 रियासतों का भारत में विलय कराकर देश को एकता के सूत्र में पिरोने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस लिए उन्हें आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। सरदार पटेल को स्वतंत्र भारत का शिल्पकार माना जाता है।
प्रदेश सचिव अनिल देव शर्मा ने कहा कि बल्लभ भाई पटेल ने आजादी से पहले बरडोली में हुए किसान आन्दोलन का सफल नेतृत्व किया। अंग्रेज सरकार को झुकना पड़ा और किसानों की मांग को मानना पड़ा। इससे प्रभावित होकर वहां की महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि दी।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केके दीक्षित ने तीनों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर देश में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने का काम किया। जिस प्रकार से भारत अपने पड़ोसी देशों से आज सीमा विवाद में कमजोर पड़ रहा है उससे भारत की अंतरराष्ट्रीय पटल पर छवि को नुकसान पहुँच रहा है। आज देश को इंदिरा जैसी मजबूत और निडर प्रधानमंत्री की सख्त आवश्यकता है जो जरूरत पडऩे पर अपने देश की संप्रभुता को बनाये रखने के लिए अपने विरोधी देश के दो टुकड़े कर दे। जिला अध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की दिशा में बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश के प्रत्येक नागरिक को उसके भविष्य के लिए पूंजी सुरक्षित रखने व स्वरोजगार के लिए लोन लेने का रास्ता खोला जो उनकी देश से गरीबी खत्म करने की नीति का प्रमुख उदाहरण है। आंवला प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे प्रसिद्ध ग्रन्थ की रचना की। वाल्मीकि राम के समकालीन थे। इस दौरान राजीव रंजन,बच्चू लाल, आनंद सरन, खालिद खान, धर्मवीर गंगवार, सौरभ अवस्थी, लाखन सिंह, रोहित, आनंद, युसुफ खान मौजूद रहे।

  • TAGS
  • Flowers laid on the birth anniversary of Sardar Ballabh Bhai Patel and the birth anniversary of Maharishi Valmiki
  • Sardar Patel is considered the architect of independent India
  • the country needs a PM like Indira
  • Today
Previous articleनिकिता तोमर के हत्यारों को दो फांसी की सजा
Next articleदरगाह आला हजरत से कलियर शरीफ भेजी चादर
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

लखनऊ में माफिया हों या मनमानी करने वाले विक्रेता… करुणेन्द्र की सख्ती से लखनऊ में आबकारी व्यवस्था हुई चौकस

“कड़े फैसले, तेज कार्रवाई और सुशासन… यही है डीएम कपिल सिंह की पहचान”

ऊंचाहार के विकास व सम्मान से कोई समझौता नहीं : मनोज पाण्डेय

गाज़ियाबाद

मुख्यमंत्री योगी दौरे की तैयारियों पर प्रशासन का ‘वार रूम’ मोड,...

डीएम की जनसुनवाई बनी जनता की अदालत, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा...

गाजियाबाद में बारिश भी नहीं रोक सकी विकास की रफ्तार, 300...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

तिहाड़ की सलाखों से चल रहा था मौत का नेटवर्क, ‘ऑपरेशन...

गाजियाबाद में कोख के कातिलों का काला साम्राज्य ध्वस्त, चलती कार...

इश्क और ऐशो-आराम की चाह ने बनाया करोड़ों की चोरी का...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi