बरेली। वार्ड 46 गांधीपुरम में स्वच्छ बरेली मिशन के अंतर्गत महापौर उमेश गौतम द्वारा रामलीला मैदान पर सफाई सेवकों को यूनिफॉर्म, झाड़ू , फावड़ा एवं कूड़ा उठाने के लिए लगाए गए टैंपो का शुभारंभ कराया गया। जिससे वार्ड 46 गांधीपुरम की साफ सफाई की जा सके। 
इस दौरान उमेश गौतम ने कहा कि जनता की परेशानी पर वो गंभीर हैं। हर क्षेत्र में साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जा रही है। सफाई कर्मचारी भी नियमित सफाई पर ध्यान दे रहे हैं। इस अवसर पर भाग 40 के पार्षद पूनम गंगवार के पति अशोक गंगवार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या से मेयर साहब को अवगत कराया है। उन्होंने जनता की समस्या को प्रमुखता से दूर करने के दिशा निर्देश भी दिए हैं। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिये पूरा सहयोग देने की बात भी कही है। वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक राष्ट्रपति पुरस्कार द्वारा पुरस्कृत लाल बहादुर गंगवार, राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य बसंतराय रस्तोगी, हरिओम गौतम, स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।
















