गौतमबुद्ध नगर। रात के अंधेरे में चोरी छिपे शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीमों ने अभियान चलाकर कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं शराब तस्करों ने बाहरी राज्यों की शराब तस्करी छोड़कर यूपी की शराब तस्करी शुरु कर दी है। बॉर्डर पर आबकारी विभाग की सख्ती होने के बाद तस्करों ने लोकल क्षेत्र से शराब खरीद लेते है और रात 10 बजे के बाद उसी शराब बेचना शुरु कर देते है। शराब की दुकान बंद होने के बाद तस्करों को मुंह मांगे दाम भी मिल जाते है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर दिन के उजाले में लाइसेंसी शराब की दुकान से शराब खरीद कर अपनी छोटी नमकीन बिस्कुट की दुकान में जमा कर लेता था। जैसे ही रात 10 बजे दुकान बंद होती तो चोरी-छिपे शराब तस्करी शुरु कर देता था। पकड़ा गया तस्कर पूर्व में भी शराब तस्करी मामले में जेल जा चुका है। पहले हरियाणा शराब की तस्करी करता था और अब यूपी शराब की तस्करी करता था।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया अवैध शराब के खिलाफ जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा रात में भी शराब की दुकाना के आसपास खोलकर बैठे चाय, नमकीन और बिस्कुट दुकानों पर चेकिंग की जा रही है। साथ उन पर निगाह बनाएं रखने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया। जिससे दुकान बंद होने के बाद चोरी-छिपे शराब तस्करी कर रहे तस्करों पर नजर रखी जा सकेंं। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5, चंद्रशेखर सिंह की टीम द्वारा गुरुवार सुबह थाना बीटा 2 स्थित ग्राम एच्छर के मुर्गा मार्केट में दबिश दी गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुर्गा मार्किट में एक व्यक्ति नमकीन और बिस्कुट बेचने की आड़ में शराब तस्करी कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा दबिश दी गई।
जहां पर तस्कर बिजयपाल पुत्र स्योलाल शराब तस्करी करता हुआ पाया गया। जिसके कब्जे से 52 पौव्वे ट्विन टावर देसी शराब और 32 पौव्वे कैटरीना देसी शराब यूपी मार्का बरामद किया गया। तस्कर से कुल 74 पव्वे बरामद किए गए। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। पकड़ा गया तस्कर शातिर किस्म का है, जो कि पूर्व में भी शराब तस्करी मामले में जेल जा चुका है। पहले आरोपी हरियाणा शराब तस्करी मामले में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद क्षेत्र की लाइसेंसी शराब की दुकानों से ही शराब खरीद कर उन्हें महंगे दामों में बेचता था। उन्होंने बताया अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्र में लगातार दबिश एवं चेकिंग की कार्रवाई कर रही है। साथ ही शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश एवं चेकिंग की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी मामले में जेल से छूट कर आए तस्करों पर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।















