-एमएमएच कॉलेज में नवनिर्वाचित शिक्षक संघ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित एमएमएच कॉलेज में शुक्रवार को नवनिर्वाचित शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह किया गया। संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह चौहान ने निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष की परंपरा ही शिक्षक संघ की पहचान है और यदि शिक्षक अपने नेताओं को समर्थन देंगे तो शासन के शिक्षक विरोधी निर्णयों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष चलाए जाएंगे। महासचिव प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह, आगरा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव प्रोफेसर भूपेन्द्र सिंह चिकारा,मेरठ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. राहुल उज्ज्वल, महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर पीयूष चौहान आदि ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।
प्रोफेसर भीष्म कपूर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान दीप्ति रानी, परितोष मणि, गीता शर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. रजनी सिंह, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. प्रीति शर्मा, शिवम गुप्ता, डॉ. विलियम का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में केशव कुमार,डीआर यादव,प्रभा रानी,मीनाक्षी सक्सेना,शालू त्यागी, आभा दुबे, पूनम गुप्ता, कल्पना दुबे, मधु श्रीवास्तव, स्मृति रायजादा, योगेंद्र सिंह, पंकज त्यागी आदि उपस्थित रहे।
















