महापौर ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

हर वार्ड में हो रहे विकास कार्य: सुनीता दयाल

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को महापौर सुनीता दयाल ने राकेश मार्ग व शास्त्रीनगर में बागवाली कॉलोनी में बनने वाली करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का  शिलान्यास किया। इस दौरान पार्षद उदित मोहन गर्ग, पार्षद शशि सिंह, सुभाष शर्मा, राकेश स्वामी, हरिओम चौहान, डॉ. पवन सिंह, नगर निगम के अवर अभियंता राजेंद्र कुमार सिंह,अवर अभियंता नागेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि शहर के हर वार्ड में विकास कार्य हो रहे हैं। निगम के वार्ड-39 राकेश मार्ग जीटी रोड से शनि मंदिर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।

वहीं, शास्त्री नगर में बाग वाली कॉलोनी में सड़क का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण होने के बाद हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। महापौर ने सड़कों के शिलान्यास किए जाने पर स्थानीय पार्षद एवं क्षेत्र के लोगों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। महापौर ने बताया कि यह सड़क शहर के बीच में है। 15वें वित्त आयोग के फंड से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। वार्ड में विकास कार्य सुचारू रूप से हो सकें और आदर्श वार्ड बन सकें। इसलिए क्षेत्र के लोग भी इसमें सहयोग करेंगे।