ठेकेदार पर नगर आयुक्त ने चलाया चाबूक तिगरी गोल चक्कर का फिर से कराना होगा काम गुणवत्ता को लेकर मिली थी शिकायत

-निर्माण के ठेकेदार सही से करें काम नहीं तो पुन: कराया जाएगा काम: विक्रमादित्य सिंह मलिक

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में कांट्रेक्टर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाने व खामियां उजागर हो रही है। ऐसे ही मामला तिगरी गोल चक्कर के डिवाइडर के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने और खामियां पाई गई। नगर आयुक्त के संज्ञान में मामला आने के बाद तिगरी गोल चक्कर के डिवाइडर के निर्माण में खामियां मिलने पर उन्होंने सख्ती दिखाते हुए चीफ इंजीनियर एनके चौधरी और ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए है। निर्माण के कार्य ठेकेदार सही तरीके से काम करें। अन्यथा दोबारा से पुन: निर्माण कराया जाएगा। विजयनगर जोन अंतर्गत तिगरी गोल चक्कर पर कराए जा रहे डिवाइडर के निर्माण कार्य में कांट्रेक्टर ने लापरवाही बरती है। यहां पर डिवाइडर का काम डिजाइन के अनुसार नहीं किया जा रहा था। नगर आयुक्त ने फर्म से डिवाइडर का काम फिर से शुरू कराया है। निगम के निर्माण विभाग द्वारा तिगरी गोल चक्कर पर डिवाइडर का निर्माण करा रहा है। निर्माण विभाग ने वर्क ऑर्डर जारी करते हुए फर्म श्रीजी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को नक्शे के अनुसार निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए थे। मगर संबंधित फर्म ने डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू करने में लापरवाही बरती है।

तीन मीटर से अधिक जगह सरिया लगा दिया गया।जबकि नक्शे के अनुसार निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा था। इस पर आसपास के लोगों और क्षेत्र के पार्षद ने शिकायत की थी। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अवर अभियंता समेत टीम भेजकर निर्माण कार्य को तत्काल रूकवाया। इसकी जांच कराने के बाद डिवाइडर तोड़कर फिर से डिजाइन के अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के मुताबिक शहर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद संबंधित ठेकेदार को फिर से दोबारा कार्य करना होगा। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों पर नजर रखने और निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी को लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। चीफ इंजीनियर ने बताया निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर निर्माण कार्य को तोड़कर ठेकेदार द्वारा दोबारा निर्माण कार्य डिजाइन अनुसार कराया जा रहा है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि अगर निर्माण कार्य में अगर किसी तरह की लापरवाही मिली तो फिर से निर्माण कार्य कराया जाएगा।