गाजियाबाद भारतीय गौरक्षा वाहिनी के गौरव गर्ग बने जिलाध्यक्ष

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश भारतीय गौरक्षा वाहिनी गाजियाबाद जिला प्रभारी प्रणव सिंघल ने रविवार को जिले प्रथम कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की। महानगर में 8 सदस्यों को चुना गया। गौरव गर्ग को जिलाध्यक्ष, राकेश मित्तल जिला कार्यकारी अध्यक्ष, कुंज बिहारी सिंगल जिला संगठन मंत्री, विजय सिंघल जिला उपाध्यक्ष, अंकित गर्ग जिला महामंत्री, वीरेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष, अमित जिंदल जिला मंत्री, पवन कंसल जिला उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व दिया गया। जिसमें मौके पर उत्तर प्रदेश भारतीय गौरक्षा वाहिनी के प्रभारी अखिलेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विवेक गौतम ने सभी निर्वाचित सदस्य को मनोनयन पत्र सौंपा।

इस दौराना प्रसिद्ध श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे एवं सिद्ध समाधियों एवं भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर अभिषेक कर गौमाता का आशीर्वाद लिया। दीपावली के उपलक्ष्य पर कामधेनु दीपावली मनाने का राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार के आह्वान पर किया। इस मौके पर अजय सिंघल, अभिषेक द्विवेदी, अशोक गोयल सुनील सिंघल , आयुष सिंघल, विकास गर्ग, ईशान गर्ग, राहुल, ललित सिंघल,विजय सिंघल आदि लोग उपस्थित रहे।