-जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया पेंटिंगों का अवलोकन, कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
-लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने खुद की ड्राइविंग
गाजियाबाद। मतदान के लिए मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप के नेतृत्व में स्वीप वॉल पेंटिंग कम्युनिटी एक्टिवटी के अन्तर्गत बुधवार को गौरव बेदी गुरूकुल दा स्कूल, ज्योति गुप्ता श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल, डॉ. पूनम शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग/स्वीप कोऑर्डिनेटर की संचालन में विभिन्न स्कूलों, संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप वॉल पेंटिग कम्युनिटी एक्टिविटी में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, जीजीआईसी विजयनगर, श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय, डीआईएस हरित, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल इंदिरापुरम, आंचल वेलफेयर फाउंडेशन, डीपीएस राजनगर एक्सटेंशन, अमेठी इंटरनेशनल स्कूल वसुंधरा, नीव शक्ति संस्था, सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल, जेकेजी इंटर नेशनल स्कूल विजय नगर, डीएलएफ पब्लिक स्कूल, उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स, रेडिकॉन स्कूल, श्री राम यूनिवर्सल स्कूल द्वार एक-एक और डीपीएस गाजियाबाद मेरठ रोड व गुरूकुल दा स्कूल द्वारा दो-दो पेंटिंग बनाई गई।
इस प्रकार कुल 20 पेंटिंगों से विकास भवन की दीवारों को मतदाता जागरूकता से युक्त पेंटिंगों से सुशोभित व सुसज्जित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा पेंटिंग करने वाले विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को विकास भवन के प्रवेश द्वारा से कलेक्ट्रेट प्रांगण तक जहां से पेंटिंग शुरू हुई हैं तक स्वयं बस चलाकर लाये, तदोपरांत सभी पेंटिंगों को क्रमवार देखते हुए सम्बंधित कलाकारों को प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्यार्थियों को समझाया कि उन्हें अपने अभिभावकों, जानकारों एवं अपने आस-पास रहने वाले मतदाताओं को किस प्रकार मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदान करवाना है। इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ बालपन वाले हास्य व्यंग्य भी उनके द्वारा किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्वयं बस चलाकर लाने का क्या अभिप्राय था? जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मुझे गाजियाबाद जिले का निर्वाचन अधिकारी होने के नाते मेरा यह फर्ज बनता है कि मै सभी मतदाताओं को जागरूक करते हुए उनसे मतदान करवाना मेरी जिम्मेदारी है। इस उद्देश्य से मै स्वयं बस चलाकर यहां, जहां से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पेंटिंग शुरू हुई हैं वहां तक लाया हूं। मै निर्वाचन अधिकारी और बस में बैठी यह सब भारत के स्तम्भ हैं जो स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए मतदान करवायेंगे। कहने का तात्पर्य हैं कि वे मतदाताओं को उनके लक्ष्य तक पहुंचायेंगे।


















