आईटीएस डेंटल कॉलेज में मरीजों के लिए निशुल्क डेन्चर शिविर का आयोजन

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज मुरादनगर के प्रोस्थोडोंटिक्स ने पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के सहयोग से दो दिवसीय डेन्चर शिविर ”मुस्कान: एक पहल तक पहुंचने के लिए” का आयोजन किया। इस पहल के तहत मरीजों को दो दिन के भीतर 100 मरीजों को डेन्चर प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी स्थानों के आये मरीजों की मुफ्त में मौखिक जांच की गयी और दंत चिकित्सकों द्वारा सभी को मौखिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया।

इसके अलावा बुजुर्ग मरीजों को बताया कि डेन्चर कई व्यक्तियों के आत्मविश्वास को बहाल करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस डेन्चर शिविर का उद्देश्य निवारक और उपचारात्मक सेवाएं प्रदान करके आम आदमी को उनके दंत स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता, शिक्षा और प्रेरणा पैदा करना था। इस अवसर पर आईटीएस डेंटल कॉलेज में समाज के बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए दांतों के जबड़ें के रखरखाव तथा मौखिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिसमें संस्थान के प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग द्वारा मुफ्त डेन्चर कैंप का आयोजन किया गया, जिसके तहत डेंटल ओपीडी मे आने वाले मरीजों को दो दिन के भीतर प्रदान किया गया। इसके साथ ही मरीजों के लिए कृत्रिम दांतों के विभिन्न प्रकार के विकल्प और उनके रखरखाव पर एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। जिसमें सभी मरीजों के प्रश्नों के उत्तर दिये गये।

इसी के साथ सभी बुजुर्ग मरीजों को डेन्चर भी वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डीन्स एवं सभी दंत विभागों के एचओडी के साथ-साथ  दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहें। इस सफल निशुल्क डेन्चर शिविर के आयोजन के लिये सभी मरीजों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।