गूगल मैप से अवैध निर्माण पर GDA कसेगा शिकंजा सभी 8 जोन में OSD प्रवर्तन प्रभारियों और इंजीनियरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

-गूगल मैप से अवैध निर्माण के साथ विकास कार्यों कि गति की होगी निगरानी: अतुल वत्स
-जीडीए उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन प्रभारी समेत इंजीनियरों के बदले कार्यक्षेत्र
-अवैध निर्माण की सूची जीडीए उपाध्यक्ष के समक्ष संपूर्ण माह की कार्य योजना करनी होगी प्रस्तुत
-वरिष्ठ प्रभारी विधि बने जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह व ओएसडी गुंजा सिंह को मिली प्रभारी विधि की जिम्मेदारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) सीमा क्षेत्र में अब गूगल मैप की मदद से जहां एक ओर अवैध निर्माण पर शिकंजा कसा जाएगा, वहीं शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों की गति भी दिखाई देगी। प्रवर्तन कार्य में तैनात सहायक व अवर अभियंता आवंटित क्षेत्र का निरीक्षण व गहन भ्रमण करके आकलन करेंगे कि उनके क्षेत्र में स्वीकृति के विरूद्ध व बगैर नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्माण कार्य न हो रहा हो। डोर लेव व स्लैब लेवल तक अनाधिकृत निर्माण पाया जाता है तो क्षेत्र के अभियंताओं का दायित्व निर्धारित किया जाएगा। अवैध निर्माण व विकास पर नियंत्रण के लिए जोन व सब जोन में तैनात अधिकारी, कार्मिक चार्ज हस्तांतरण के समय गूगल मैप की हस्ताक्षरित प्रति अनिवार्य रूप से एक-दूसरे को हैंडओवर करेंगे, ताकि स्पष्ट रहे कि उक्त अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती अवधि में कितना अवैध निर्माण हुआ हैं। प्रवर्तन प्रभारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सहायक व अवर अभियंता द्वारा प्रवर्तन कार्य में शिथिलता न बरती जाए। इसी के साथ माह की पहली तारीख में अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के आदेश के क्रियान्वयन व सीलिंग की कार्रवाई के लिए चिन्हित अवैध निर्माण की सूची जीडीए उपाध्यक्ष के समक्ष संपूर्ण माह की कार्य योजना के साथ प्रस्तुत करना होगा।

जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स जहां एक तरफ अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने के लिए अपनी नई कार्ययोजना पर काम कर रहे है तो वहीं विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर भी पूरा ध्यान दे रहे है। कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी नियमों का पाठ पढ़ाने से नहीं चूक रहे है। हाल ही में कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अपनी कार्रवाई भी कर चुके है। जीडीए उपाध्यक्ष के इस सख्त तेवर को देख अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार होता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने एक साथ डे स्तर पर जीडीए के सभी 8 जोन में ओएसडी, प्रवर्तन प्रभारियों और अभियंत्रण प्रभारियों समेत इंजीनियरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर जोनवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह को जहां वरिष्ठ प्रभारी विधि बनाया गया है। वहीं, ओएसडी गुंजा सिंह को प्रभारी विधि भी बनाया गया हैं। प्रवर्तन जोन प्रभारी के साथ अभियंत्रण जोन व संपत्ति में सहायक प्रभारी का काम भी सहायक अभियंता देखेंगे।

प्रवर्तन के पीठासीन अधिकारी अब सीधे जीडीए उपाध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही प्रवर्तन जोन-1 व जोन-2 की प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन एवं पीठासीन अधिकारी ओएसडी कनिका कौशिक, जोन-1 के प्रभारी सहायक अभियंता रूद्रेश शुक्ला, बलवंत सिंह व अवर अभियंता निहाल सिंह, गोपाल कृष्ण, मनोज गौड़, प्रवर्तन जोन-2 के सहायक अभियंता योगेश कुमार पटेल व अवर अभियंता सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, योगेंद्र वर्मा को तैनात किया गया हैं। प्रवर्तन जोन-3, 4 व प्रवर्तन जोन-5 की प्रभारी ओएसडी गुंजा सिंह को बनाया गया है। प्रतर्वन जोन-3 में सहायक अभियंता दीप्ति चौहान, निशांत चंद्र, अनिल शर्मा, सुधीर कुमार पांडेय व अवर अभियंता राजेश कुमार शर्मा, विजय चौहान, राजीव कुमार, कमलदीप, अखिलेश कुमार तैनात किए गए हैं। जबकि प्रवर्तन जोन-4 में सहायक अभियंता अजित कुमार सिंह, प्रबुद्धराज सिंह, दान सिंह मेहरा व अवर अभियंता संजय कुमार, सतेन्द्र कुमार यादव तैनात किए गए हैं।

प्रवर्तन जोन-5 में सहायक अभियंता अनुज कुमार व चंद्रमौलि पांडेय सहायक अभियंता संजय कुमार व अवर अभियंता विष्णु चंद्र सिंह जारिया, योगेश कुमार वर्मा कार्य देखेंगे। प्रवर्तन जोन-6 का प्रभारी अधिशासी अभियंता आलोक रंजन व सहायक अभियंता संजय मेहरोत्रा, विनय कुमार वर्मा, पीयूष सिंह व अवर अभियंता वीरेंद्र पांडेय, महेश श्रीवास्तव, सचिन अग्रवाल कार्य देखेंगे। प्रवर्तन जोन-7 के प्रभारी अधिशासी अभियंता राजकुमार वर्मा व सहायक अभियंता सुरजीत व अवर अभियंता गिरिजा शंकर मल, अवर अभियंता नरेंद्र कुमार मार्कंडेय कार्य देखेंगे। प्रवर्तन जोन-8 के प्रभारी अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार व सहायक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह व अवर अभियंता राजेंद्र कुमार और परशुराम प्रवर्तन, अभियंत्रण व संपत्ति का कार्य देखेंगे। जीडीए उपाध्यक्ष ने इनके अलावा मास्टर प्लान अनुभाग में सीएटीपी अजय कुमार सिंह व टाउन प्लानर अरविंद कुमार, सहायक अभियंता नेकराम राजपूत, पवन गुप्ता और अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, बीडी मौर्या, विजय चौहान को तैनात किया हैं।

विधि अनुभाग: जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ प्रभारी विधि, ओएसडी गुंजा सिंह प्रभारी विधि, सहायक प्रभारी विधि रूदे्रश शुक्ला, विनय वर्मा एवं भू-अर्जन अनुभाग: सचिव वरिष्ठ प्रभारी विधि, ओएसडी कनिका कौशिक प्रभारी भू-अर्जन व सहायक अभियंता संजय सिंह, सुरजीत कार्य देखेंगे। संपत्ति अनुभाग में अपर सचिव सीपी त्रिपाठी वरिष्ठ प्रभारी संपत्ति व प्रभारी संपत्ति ओएसडी गुंजा सिंह इसके साथ आवासीय संपत्ति जोन-1 से 8 तक, ओएसडी कनिका कौशिक प्रभारी व्यवसायिक संपत्ति जोन-1 से 8 तक किराया अनुभाग का प्रभार सौंपा गया हैं। कंप्यूटर व विज्ञापन अनुभाग की प्रभारी ओएसडी कनिका कौशिक व सहायक प्रभारी सहायक अभियंता प्रबुद्धराज सिंह व सहायक अभियंता रूद्रेश शुक्ला को बनाया गया है।

जीडीए उपाध्यक्ष ने जारी किए आदेश में स्पष्ट कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी, जोन प्रभारी सहायक अभियंता व अवर अभियंता उक्त सभी 8 जोन में अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने व कार्रवाई के साथ जोन में अभियंत्रण व संपत्ति से संबंधित कार्य भी देखेेंगे। पुलिस-प्रशासन से समन्वय स्थापित कर अवैध निर्माण ध्वस्त, सीलिंग, अतिक्रमण की कार्रवाई अपने नेतृत्व में कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा प्रवर्तन जोन प्रभारी अधिकारी अभियंत्रण संबंधित कार्यों के अतिरिक्त अपने जाने के सभी कार्यों के नोडल होंगे। जोन से संबंधित सभी पत्राचार प्रभारी अधिकारी द्वारा नियमानुसार जीडीए उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। अभियंत्रण जोन-1 व 2 में अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार और जोन-3 में अधिशासी अभियंता आलोक रंजन, जोन-4, 5 में अधिशासी अभियंता आरके वर्मा द्वारा कार्य निष्पादित कराए जाएंगे। जोन-6,7 व 8 में तकनीकी अधिशासी अभियंता द्वारा कार्य इनके द्वारा देखे जाएंगे।