नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी के साथ अपर नगर आयुक्त अवनिन्दर कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, प्रभारी पार्किंग डॉक्टर संजीव सिन्हा, अधिशासी अभियंता फरीद जैदी ने बैठक की। बैठक में जस्सीपुरा फ्लावर के नीचे बनी हुई पार्किंग और मंदिर को जाने वाले मार्ग को सुचारू करने के लिए चर्चा हुई।
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के सामने पुल के नीचे नगर निगम द्वारा बनाए गए पार्किंग स्थल का श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के श्री महंत नारायण गिरी महाराज द्वारा किए गए विरोध के बाद नगर निगम ने श्रद्धालुओं के लिए नि शुल्क पार्किंग की व्यवस्था की है। श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ेगा। दरअसल एमएमजी अस्पताल के पास लगने वाले जाम और अवैध अतिक्रमण को खत्म करने के लिए नगर निगम ने पार्किंग की व्यवस्था की थी। गुरुवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी के साथ अपर नगर आयुक्त अवनिन्दर कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, प्रभारी पार्किंग डॉक्टर संजीव सिन्हा, अधिशासी अभियंता फरीद जैदी ने बैठक की। बैठक में जस्सीपुरा फ्लावर के नीचे बनी हुई पार्किंग और मंदिर को जाने वाले मार्ग को सुचारू करने के लिए चर्चा हुई।
विषय को गहनता से समझते हुए सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे। मौके पर पूर्व पार्षद जाकिर सैफी भी उपस्थित रहे। दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर प्राचीन शिव मंदिर है। जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। जिसको देखते हुए मंदिर को जाने वाला मार्ग सुचारू रखने का निर्णय लिया गया। जस्सीपुरा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग से अलग मार्ग को सुचारू किया और श्रद्धालुओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो अन्य अवैध अतिक्रमण हटाने का भी निर्णय लिया गया। नगर आयुक्त ने बताया प्राचीन शिव मंदिर दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर जहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस विषय को ध्यान में रखते हुए निगम अधिकारियों और महंत नारायण गिरी महाराज के मध्य वार्ता हुई है। जस्सीपुरा फ्लाईओवर के नीचे मंदिर को जाने वाले मार्ग को सुचारू किया गया है और श्रद्धालुओं के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था भी कराई गई है।
जो की पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। नगर निगम द्वारा विशेष सहयोग करते हुए मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सरल बना रहे और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। साथ ही रेडी पटरी व्यापारियों को भी व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए गए। यू टर्न पर सिगनेज लगाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सरलता रहेगी। महंत नारायण गिरी द्वारा समस्या के समाधान के उपरांत बैठक में उपस्थित निगम अधिकारियों को धन्यवाद स्वरूप आशीर्वचन दिए गए। मंदिर के आसपास नगर निगम द्वारा कराई जा रही सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, जलकल व्यवस्था के लिए निगम की कार्यशैली की सराहना की।

















