-बाबा केदारनाथ के दर्शन करने आए यात्रियों के खोए हुए पर्स को वापस लौट के सेवादारों ने पेश की मिसाल
रुद्रप्रयाग। महज छोटी सी धन राशि को लेकर बड़े-बड़े झगड़े कई बार मीडिया की सुर्खियां बनी रहती हैं। चंद रुपयों को लेकर अनेक लोगों का ईमान डोल जाता है, लेकिन इन सबसे हटकर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हजारों रुपये मिलने के बाद भी अपना ईमान नहीं खोते हैं। ऐसी मिसाल इन दिनों बाबा केदारनाथ में देखने को मिल रही है। जहां तीर्थ पुरोहित को मंदिर के अंदर किसी का बैग मिला तो उन्होंने बाहर आकर तुरंत अनाउंसमेंट कराकर यात्री को उसका पर्स वापस लौटाया तो वहीं एक सेवादार ने भी यात्री का रुपयों से भरा पर्स वापस कर दिया। रुपए कमाने के फेर में जहां चारों ओर लूट-खसोट मची हुई है, वहीं बाबा केदारनाथ में दर्शन के लिए आए तीर्थयात्रियों के सामने सेवादार एक अनोखी मिसाल पेश कर रहे है। केदारनाथ में इन दिनों काफी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं इस भी किसी का सामान तो किसी का पर्स खो रहा है। चंद रुपयों को लेकर जहां किसी का भी इमान डोल जाता है तो वहीं बाबा केदारनाथ मंदिर में सेवादार इन सब मोह माया से परे लोगों की सेवा के साथ-साथ उनका खोया हुआ सामान दिलाने में मदद कर है।
दरअसल बाबा केदारनाथ में उड़ीसा से आए यात्रियों का पर्स मंदिर में कहीं खो गया था। जिसमें करीब 35 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। जिसकी वजह से यात्री परेशान हो रहे थे। क्योंकि घर से इतनी दूर आकर रुपयों से भरा पर्स खो जाना एक बहुत बड़ी मुश्किल उनके सामने आ गई थी। क्योंकि बाबा केदारनाथ की यात्रा के दौरान कुछ लोगों की वजह से कोई किसी मदद नहीं करता है। दरअसल बाबा केदारनाथ की यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने रुपये कमाने के लिए इसका भी अलग एक धंधा बना लिया है। जहां कुछ लोग महिला एवं बच्चों को साथ लेकर यात्रा के बीच खड़े हो जाते है और पर्स खोने की बात कहकर आने-जाने वाले यात्रियों से मदद के नाम पर रुपये की मांग करते है। इस बीच कोई घर पहुंचाने की मदद करना चाहता है तो उसे उसके लिए मना कर देते है और रुपये की मांग करते है। जिस कारण चाहकर भी कोई किसी कोई मदद करता है।
मगर जब उड़ीसा से आए यात्री का पर्स मंदिर में खो गया तो केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित श्री मुरारी प्रसाद बगवाड़ी को यह पर्स मिल गया और उन्होंने बिना देरी किए मंदिर से बाहर आकर अनाउंसमेंट कराया और यात्री को ढूंढ कर उसका खोया हुआ पर्स वापस लौटाया। बाबा केदारनाथ मंदिर में खोया हुआ पर्स वापस पाकर यात्री ने पंडित मुरारी प्रसाद बगवाड़ी का आभार प्रकट किया। श्री केदारनाथ धाम में यात्रियों की सेवा करने के लिए श्री केदार सभा प्रतिबद्ध है। अतिथि देवो भव की भावना के साथ आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत श्री केदार सभा केदारनाथ धाम में करती है। वहीं अनुज बिपुल शुक्ला ने भी यात्री के खोऐ रुपये से भरे पर्स को यात्री को वापस लौटाया। बाबा केदारनाथ में यात्रियों की यह सेवा बाबा की कृपा से कम नहीं है।

















