-पीएसी दीक्षांत समारोह: 148 रिक्रूट आरक्षियों ने पास की पासिंग आउट परेड
गााजियाबाद। 41वीं पीएसी को 148 नए जवान मिले हैं। मंगलवार को 41वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने पासिंग आडट परेड में सभी रिक्रूट को पद, कर्तव्य, देश सेवा की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित शानदार परेड की सलामी ली। पासिंग आउट परेड में 6 माह के प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों का अनुशासन देखने योग्य था। जिलाधिकारी ने नियमित व्यायाम, अध्ययन एवं जनता के बीच उच्च कोटि की पुलिसिंग के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था में पीएसी का अहम योगदान है। इसके जवान सदैव अनुशासित एवं अपने कर्तव्य पर दृढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि नए जवान भी अपने कर्तव्य के निर्वहन में कोई कसर नहीं रखेंगे। दीक्षांत समारोह सेनानायक आईपीएस शालिनी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने परेड कमांडरों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित किया। आन्तरिक, बाह्य एवं परेड कमांडरों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। चे नंबर 159 रोहित कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम, चे नंबर 99 बादल को आंतरिक विषय, चे नंबर 2 अजीत सिंह को बाह्य विषय में प्रथम खिताब प्राप्त किया। चे नंबर 185 उज्जवल तोमर प्रथम परेड कमांडर, चे नंबर 107 मयंक पचौरी एवं चे नंबर 77 चेतना तृतीय परेड कमांडर द्वारा भव्य दीक्षांत परेड का संचालन किया गया।
दीक्षांत परेड समारोह में सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ सचेन्द्र पटेल (आईपीएस), उपसेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर विनीत भटनागर, उपसेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद अल्का धर्मराज सिंह, सहायक सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर अनिल कुमार यादव व सौदान सिंह, सहायक सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद जगवीर सिंह चौहान, शिविरपाल रवींद्र कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक गौरव कुमार, आरटीसी प्रभारी विजय सिंह और वाहिनी के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


















