गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच कांवडिय़ों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जिसके लिए एक बार फिर से कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों को संवारने का काम शुरु कर दिया है। जिसमें स्वच्छता का संदेश देने के साथ ही महादेव की आर्कषित चित्र पेटिंग द्वारा बनाई गई है। जैसे ही गाजियाबाद के कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिव भक्त को नगर निगम द्वारा बनाई की पेटिंग अपने आप ही आकर्षित करेगी। जिसमें निगम द्वारा पेंटिंग कराई जा रही है। मेरठ रोड एमजी हॉस्पिटल को जाने वाले फ्लावर को पेंटिंग से सुसज्जित किया गया।
इसी के साथ-साथ दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर को जाने वाले मार्ग पर भी पेंटिंग का कार्य किया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया नगर निगम शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कांवड़ महोत्सव को लेकर चल रही तैयारियां जोरों पर चल रही है। जस्सीपुरा से लेकर दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर तक दीवारों पर पेंटिंग कराई गई है। शहर को स्वच्छता का संदेश दिया गया है। इसी के साथ एमजी हॉस्पिटल के सामने वाले फ्लावर पर भव्य रूप से पेंटिंग का कार्य कराया गया।
भगवान महादेव की शिवलिंग की फोटो व अन्य पेंटिंग भी बनाई गई है। मेरठ रोड के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी सफाई का कार्य बेहतर किया जा रहा है। बाहर से आने वाले कावड़ यात्रियों को गाजियाबाद सुंदर और स्वच्छ दिखें इसके लिए तैयारी चल रही है। जिसकी प्रशंसा क्षेत्रवासी भी कर रहे है। कई पार्षदों द्वारा भी बनाई गई पेंटिंग की सराहना की गई। अन्य क्षेत्रों में भी आवश्यकता अनुसार पेंटिंग का कार्य करने के लिए योजना बनाई जा रही है।

















