-ओपन जिम से क्षेत्र के लोग रहेंगे फिट,महिलाएं भी उठाएंगी फायदा: सुनीता दयाल
गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड-69 लोहिया नगर लाल क्वार्टर 7 ब्लॉक रामलीला पार्क में स्थापित किए गए ओपन जिम का रविवार को महापौर सुनीता दयाल ने शिलान्यास किया। महापौर ने ओपन जिम में कसरत भी की। महापौर ने कहा कि ओपन जिम से क्षेत्र के लोग अपने शरीर को फिट रखें और महिलाएं भी इसका फायदा उठाएं। रामलीला पार्क में गेल कंपनी के सीएसआर फंड से यह ओपन जिम बनाने का कार्य किया गया। इस मौके पर गेल कंपनी के चेयरमैन संजय कश्यप, पार्षद संजय कश्यप, निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, गेल एचआर डायरेक्टर अनूप गुप्ता, शानू मैनेजर, अनिल कुमार झा,योगिता कश्यप, प्रदीप त्यागी, संजय रैना, अंकित त्यागी, शुभम कुमार, संजीव रहेजा, उमेश, ओमदत्त कौशिक, अशोक गर्ग, विपिन सिंघल, अजय अग्रवाल, राकेश जैन, दीपक त्यागी, रामेश्वर त्यागी, हरिओम त्यागी आदि मौजूद रहे।
ओपन जिम में 8 मशीनें लगाई गई है। पार्षद संजय कश्यप ने महापौर से ओपन जिम लगाने की मांग की गई थी। नगर निगम ने पार्क में ओपन जिम लगाने की अनुमति दी। गेल के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भविष्य में भी नगर निगम क्षेत्र में अपने सीएसआर फंड से ओपन जिम लगाना चाहते है। महापौर ने उनका प्रस्ताव स्वीकार किया। महापौर ने कहा कि ओपन जिम की स्थापित होने से आसपास के क्षेत्रवासी इसका प्रयोग कर फिट रहेंगे। 15 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे भी ओपन जिम में कसरत कर सकते है। जो महिलाएं घर के काम में समय नहीं दे पाती हैं। वह भी कार्य पूर्ण करने के बाद पार्क में ओपन जिम का लाभ उठा सकती हैं।

















