-औद्योगिक क्षेत्रों से सफाई न होने की मिली शिकायत तो होगी कड़ी कार्यवाही: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कवायद तेज कर दी है। बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित उद्योग बंधुओं की बैठक में स्वास्थ्य विभाग और प्रकाश विभाग के बिंदुओं पर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष रूप से चर्चा हुई। बैठक में उद्यान विभाग, प्रकाश विभाग, निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, टैक्स विभाग व जलकल विभाग संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में उपयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण श्याम सिंह, पुलिस विभाग से एसीपी रवि कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से एस एम पटेल एसडीओ, अन्य संबंधित टीम नगर निगम से उपस्थित रहे। जिसमें समस्त विभागीय अधिकारी व अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव उपस्थित रहे। उद्योग बंधुओं ने इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत अवैध अतिक्रमण हटाने, जल भराव की समस्या के समाधान, हाउस टैक्स वसूली के लिए कैंप लगवाने, नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने, को लेकर बिंदुवार अधिकारियों से चर्चा हुई।
नगर आयुक्त द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव को औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग बंधुओं की सहूलियत के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित जनों को सेल्फ एसेसमेंट के आधार पर हाउस टैक्स जमा करने की अपील भी की गई। नगर आयुक्त द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार को मॉनिटरिंग प्रबल करने के लिए कहा गया। जिसमें औचक निरीक्षण के लिए भी निर्देश दिए गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया पांचो जोन में लगभग 18 स्थान पर सफाई के लिए 200 कर्मचारी अतिरिक्त लगाए गए हैं। 33 वाहनों को कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाया गया है जो की 1 जुलाई से अभियान के रूप में कार्य कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था को दिए गए निर्देश के क्रम में और अधिक प्रबल करने की योजना बनाई जा रही है।
प्रकाश विभाग की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए चर्चा हुई। जिस पर प्रकाश प्रभारी द्वारा बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 450 नई लाइट पांचो जोन के अंतर्गत लगाई गई है, आवश्यकता अनुसार हाई मास्क भी कई स्थानों पर लगाई गई है। पार्कों को सुव्यवस्थित और सुंदर बनाने के क्रम में पौधारोपण भी कराया गया है। आंतरिक मार्गों को सुव्यवस्थित करने के लिए निर्माण विभाग द्वारा भी कार्य प्रारंभ किए जाएं। उद्योग बंधुओं की बैठक में अमृत स्टील से हरिओम चौहान सत्य भूषण अग्रवाल, बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया से संजीव, कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया से अरुण शर्मा, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया से मुकेश गुप्ता, ट्रांस इंडियन इंडस्ट्रियल एरिया से अशोक, दुहाई इंडस्ट्रियल एरिया से सुनील त्यागी व अन्य औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
















