मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ बोले एससी वर्ग के घर-घर जाकर करें संपर्क, वंचित न रह जाए एक भी मतदाता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया जाए। हिंदी भवन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों और अध्यक्षों से तैयारियों का माइक्रो प्लान जाना। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे इसके लिए घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। संगठन जितना मजबूत होगा,जीत उतनी ही पक्की होगी। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को एमएसएमई से जोड़ा जाए। व्यापारी बीमा के बारे में बताया जाए। मुख्यमंत्री ने एक-एक पदाधिकारी से तैयारियों के बारे जानकारी ली।

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद शहर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों से लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। शुक्रवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में दोपहर करीब 11:40 बजे पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर भाजपा कार्यकर्ता बैठक की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने 12 बजे से 2 बजे तक बैठक के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि एससी वर्ग के घर-घर जाकर संपर्क करें। वोट देने से कोई भी मतदाता वंचित न रहने पाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया जाए। हिंदी भवन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के संयोजकों और अध्यक्षों से तैयारियों का माइक्रो प्लान जाना।

उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे इसके लिए घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें। संगठन जितना मजबूत होगा,जीत उतनी ही पक्की होगी। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को एमएसएमई से जोड़ा जाए। व्यापारी बीमा के बारे में बताया जाए। मुख्यमंत्री ने एक-एक पदाधिकारी से तैयारियों के बारे जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में लंबे समय बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह भी मंचासीन रहे। वीके सिंह इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी प्रचार में आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए उपचुनाव में जीत का मंत्र दिया। शुक्रवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अच्छी तैयारी करने को कहा।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव थोड़ा कठिन होता हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव के लिए अच्छी तैयारी करनी होगी। उपचुनाव थोड़ा कठिन होता है, लोगों के मन में उत्साह नहीं होता। इस वजह से मतदान प्रतिशत कम रहता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद भाजपाइयों से कहा कि डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। अलग-अलग मोर्चा पर काम करना है। एससी वर्ग से ज्यादा संपर्क करना है। बूथ स्तर पर जाकर एससी वर्ग से संपर्क करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे पहले वह साढ़े 11 बजे कौशांबी स्थित होटल रेडिसन ब्लू में एक निजी चैनल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने चैनल का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह भारत का समय है,एक दशक में भारत ने खुद को दुनिया के सामने साबित किया है। वैश्विक मंच पर भारत अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक रणनीति और रणभूमि को बदलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले तीन साल में विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

बैठक में सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह,राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, राज्य मंत्री कपिल देव, ब्रजेश सिंह, कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतपाल गुर्जर,विधायक अजीतपाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर,डॉ.मंजू सिवाच, पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर,जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी,एमएलसी दिनेश गोयल,धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, हरिओम शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, गुंजन शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा आदि उपस्थित रहे। इनके अलावा मेरठ मंडल की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे.,पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह आदि अधिकारी भी उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री की बैठक में जनप्रतिनिधियों के अलावा महानगर पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री, मंडल प्रभारी,मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुख,प्रभारी,वार्ड अध्यक्ष, प्रवासी कार्यकर्ता,पार्षद,कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से तीन घंटे पहले पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम पहले तीन बजे का निर्धारित हुआ था। मगर मुख्यमंत्री 12 बजे ही बैठक में पहुंच गए। महानगर संगठन की ओर से गुरुवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का समय तीन बजे जारी किया गया था। शुक्रवार को अचानक समय बदल दिया गया। मुख्यमंत्री कौशांबी से सीधे फ्लीट से एलिवेटेड रोड से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन,राजनगर,हापुड़ चुंगी से होकर सीधे लोहिया नगर हिंदी भवन पहुंचे।इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया था। हापुड़ रोड पर घंटों जाम लगा रहा। दो बजे स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे जाम में फंसे रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने कहा कार्यकर्ता संवाद और समन्वय अवश्य स्थापित करें। उन्होंने सभी मोर्चे और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और संयोजकों के साथ उपचुनाव के लिए की गई तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मोर्चे,प्रकोष्ठ और वर्ग के सभी लोगों को एक मंच पर लाकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर भाजपा के लिए वोट की अपील करें।

सभी को अपने-अपने टीम में 10-10 लोगों को जोड़कर बूथ पर डेरा डाल देना है। बूथ जीता, चुनाव जीता ही जीत का मूल मंत्र है। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते पुलिस फोर्स ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। उपचुनाव की तैयारियों में जुटे सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल प्रभारी,महानगर के प्रभारी,सभी शक्ति केंद्र के संयोजक,वार्ड के प्रवासी सहित 300 से अधिक भाजपा नेताओं को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। उपचुनाव में विपक्ष को शिकस्त देते हुए जीत कैसे हासिल करनी है। गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने लोकसभा चुनाव में शहर विधानसभा सीट से विधायक रहे अतुल गर्ग के सांसद बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव होना हैं। यहां अक्टूबर में उपचुनाव होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सीटें घटने के बाद विधानसभा के उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संगठन में लगातार मंथन चल रहा है।