नेहरू वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह संपन्न

-जर्मन भाषा पढ़ने वाले कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने जर्मन नाटक द्वारा अपनी अभिनय क्षमता का दिया परिचय

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को वार्षिक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जर्मन भाषा पढऩे वाले कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने जर्मन नाटक के द्वारा अपनी अभिनय क्षमता का बखूबी परिचय दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लिंगेल विंडोज और डोर्स टेक्नोलॉजीज के संचालक और फेनस्टरबाउ लिंगेल कंपनी (जर्मनी) के निदेशक डॉ. एच. सी मारियो श्मिट तथा बर्लिन में संघीय विदेश कार्यालय में एक अनुभवी राजनयिक शिल्डर मार्को और उनकी पत्नी लुइसा शिल्डर थीं। विद्यालय की एक्जीक्यूटिव हेड सूसन होम्स ने स्मृति-चिह्न देकर आमंत्रित अतिथियों का अभिनंदन किया एवं अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया।

उन्होंने अपने संक्षिप्त भाषण में स्कूल के मिशन ‘उत्कृष्टता के लिए प्रयासÓ की चर्चा करते हुए बताया कि जर्मन भाषा पढऩे वाले बच्चों का यह तीसरा वर्ष है। अतिरिक्त भाषा-ज्ञान बच्चों को वैश्विक जगत से जोडऩे में सहायक सिद्ध होगा। बच्चे अपनी कमियों से सीख रहे हैं। कार्यक्रम का आकर्षण अकबर बीरबल के किस्सों पर आधारित ‘बुद्धिमान बीरबलÓ नामक लघु नाटिका थी। इस नाटिका ने बच्चों को जीवन का जरूरी सबक प्रदान करने के साथ-साथ ज्ञान और ईमानदारी का महत्व भी सिखाया। नाटिका न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रदर्शित करती है बल्कि उनके समर्पण भाव और टीम वर्क को भी दिखाती है।

90 मिनट के इस कार्यक्रम में कक्षा आठवीं के लगभग 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपने भावपूर्ण एवं मोहक अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘जर्मनÓ स्वागत गीत से कार्यक्रम का आरंभ हुआ, तत्पश्चात विद्यार्थियों ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। नाटिका के हँसी मजाक तथा शास्त्रीय नृत्य को अभिभावकों ने खूब सराहा। आमंत्रित मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में विद्यालय के निदेशक ‘डॉ. अरुणाभ सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार अपने दायित्व के प्रति जागरूक रहना और अपनी गलतियों से सीखना, उन्हें एक उत्तम नागरिक बनने में मदद करेगा।