गाजियाबाद। डासना स्थित एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में सोमवार को एक दिवसीय स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, हापुड़ एवं स्कूल ऑफ ऐजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान के द्वारा स्मार्ट क्लासेस के उपकरणों का उपयोगार्थ के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद गाजियाबाद, हापुड, बुलंदशहर व विभिन्न जिलों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने स्मार्ट बोर्ड से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति (आई/सी) प्रो (डॉ0) प्रसेनजीत कुमार ने बताया कि छात्रों मे रूचि उत्पन्न करने के लिए कक्षाओं को अनुदेशात्मक सामग्री महत्वपूर्ण है। रजिस्ट्रार पीयूष श्रीवास्तव, आई.जी. पुलिस (से0नि0) ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी के आविष्कार शिक्षकों के लिए बहुत आवश्यक हैं। स्कूल ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे सभी शिक्षकों का स्वागत किया, इस अवसर पर डॉ नेहा चैधरी, पूजा एवं सम्सत स्टाफ गण मौजूद रहे।


















