-26 सितंबर को प्रत्येक मुख्यालय पर आक्रोश रैली में गरजेंगे शिक्षक कर्मचारी
गाजियाबाद। अटेवा के तत्वावधान में रविवार को अर्थला कैलाशवती इंटर कॉलेज में अर्थला जिला कार्यकारिणी कि जनपद स्तरीय गोष्ठी एनपीएस/ निजीकरण देश के लिए घातक विषय पर चर्चा हुई। गोष्ठी में अटेवा की जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार भी हुआ। जिसके अंतर्गत नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी प्रदान की गई। संतोष कुमार यादव (जिला संयुक्त मंत्री, माध्यमिक), मनोज यादव (उपाध्यक्ष लोनी माध्यमिक), डॉक्टर प्रियंका (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), अमिताभ पांडे (वरिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर माध्यमिक), आयुषी जैन (महामंत्री ब्लॉक मुरादनगर,माध्यमिक), संजीव कुमार (ब्लॉक उपाध्यक्ष माध्यमिक, मुरादनगर), राहुल (जि़ला आईटी सेल प्रभारी), अभिषेक चौधरी (संगठन मंत्री महानगर), सैयदा सुल्तान (वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोनी), अंजनी मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा) नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व एनएमओपीएस /अटेवा के आवाहन पर 26 सितंबर को प्रत्येक मुख्यालय पर आक्रोश रैली के संबंध में रणनीति बनाई गई।
एनपीएस/यूपीएस/निजीकरण के विरोध में आक्रोश रैली राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। जनपद गाजियाबाद में आक्रोश रैली का आयोजन नवयुग मार्किट स्थित अंबेडकर पार्क से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च का आयोजन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा एनपीएस व निजीकरण देश के लिए घातक है। इससे देश लगातार पीछे होता जा रहा है। जिसका सीधा नुकसान शिक्षितों, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को हो रहा है। अटेवा पुरानी पेंशन के लिए लड़ा है अडा है और खड़ा है। हमारा संघर्ष ओपीएस के लिए है संशोधन के लिए नहीं।
उन्होंने कहा कि अटेवा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ लड़ रहा है। डीपीए जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने भी बैठक में प्रतिभाग कर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का आश्वासन दिया। बैठक में सुधीर त्यागी (जिला संरक्षक), आरती वर्मा (जिला संयोजक, महिला प्रकोष्ठ), मीनू शर्मा (जिला महामंत्री, महिला प्रकोष्ठ), एसपी सिंह (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), रामशेष वर्मा (जिला महामंत्री), प्रदीप कुमार चौहान (जिला कोषाध्यक्ष), सूरजभान यादव (प्रभारी कैलाशवती इंटर कॉलेज), सुधा (ब्लॉक संरक्षक लोनी), रेखा शर्मा (संयुक्त मंत्री लोनी), संजय चौधरी (ब्लॉक अध्यक्ष, मुरादनगर), जयवर्धन सिंह (जिला संयुक्त मंत्री), मनोज रूहेला (जिला ऑडिटर), सत्येंद्र सिंह (जिला संगठन मंत्री), अमित त्यागी (ब्लॉक अध्यक्ष, महानगर), राकेश कुमार (संयुक्त मंत्री, भोजपुर), जयप्रकाश पटेल, आशपाल यादव, निपेन्द्र वर्मा ने प्रतिभाग किया।



















