-श्री केदारनाथ धाम में सफाई अभियान चलाते हुए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवानों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
रद्रप्रयाग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें अलग-अलग माध्यम से बधाई दे रहा है। वहीं मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके स्वास्थ्य आरोग्य व दीर्घ आयु के लिए श्री केदारनाथ धाम में बद्री- केदार मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहितों (श्री केदार सभा) द्वारा महारूद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी शंकर लिंग, श्री केदार सभा अध्यक्ष पं राजकुमार तिवारी, विजय बगवाड़ी, पंडि़त रोशन लाल त्रिवेदी व श्री केदार सभा मीडिया प्रभारी पं पंकज शुक्ला उपस्थित रहे। महारूद्राभिषेक के उपरांत श्री केदारनाथ धाम में श्री केदार सभा के अध्यक्ष पंडि़त राजकुमार की अध्यक्षता में स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें सभी अपनी भागेदारी निभाते हुए श्री केदारनाथ धाम में सफाई अभियान चलाते हुए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवानों को स्वच्छता की शपथ ली और बाबा केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सफाई के प्रति जागरूक किया गया। श्री केदार सभा के अध्यक्ष पंडि़त राजकुमार ने बताया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इकलौते प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने हिंदुत्व को आगे बढ़ाया है। पूरे विश्व भर में हिंदुत्व को एक अलग पहचान दिलाई है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे देश का मान और सम्मान बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दृढ़ व्यक्तित्व के धनी हैं और ऊर्जावान हैं। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छता के प्रति कदम आगे बढ़ा रहा है। पीएम मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों को महत्व दिया है। उनके जन्मदिन पर पूरे देर भर में स्वच्छता अभियान का आगाज हुआ है। ये स्वच्छता अभियान लगातार चलेगा।


















