दिल्ली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के 5वें दिन शनिवार को स्वच्छ वातावरण के लिए उत्तर रेलवे मंडल अस्पताल पुरानी दिल्ली और दिल्ली मंडल की सभी स्वास्थ्य यूनिट्स में ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ अभियान की थीम के साथ “स्वच्छता ही सेवा (एस.एच.एस. 2024) के एक भाग के रूप में पौधे लगाए गए। दिल्ली मंडल वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अजय माईकल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली मंडल के विभिन्न स्थानों जैसे उत्तर रेलवे मंडल अस्पताल पुरानी दिल्ली, मेरठ सिटी, दिल्ली किशनगंज, नोएडा, शामली, आनंद विहार आदि स्वास्थ्य यूनिट्स में चिकित्सा कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी के साथ पूरे जोश और उत्साह के साथ पौधारोपण अभियान चलाया गया।
















