-उत्तर प्रदेश आर्चरी संघ एसोसिएशन के अध्यक्ष ने तीर चलाकर किया प्रतियोगिता का उद्धाटन
-उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश आर्चरी संघ एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में तीरंदाजी की एकेडमी खुलेगी। रविवार को महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीरंदाजी का आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने तीर चलाकर प्रतियोगिता का उद्धाटन किया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 447 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न जिलों की 50 टीमें शामिल हुई। ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद ने कहा कि पहली बार किसी भी प्रतियोगिता में एक साथ 65 टारगेट देखने को मिला। इस आयोजन की तुलना राष्ट्रीय स्तर से की जाए तो कम नहीं होगी। इस प्रतियोगिता के दौरान आर्चरी एसोसिएशन के महासचिव अजय गुप्ता,जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह,क्षेत्रीय निदेशक सोनीपत हरियाणा डॉ.शिवम शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, दूधेश्वरनाथ मंदिर के रमेश आनंद गिरि, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अनिल एवं अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन ओलंपियन सत्यदेव प्रसाद व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने किया। तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने सभी खिलाडिय़ों के साथ भोजन किया। खिलाडिय़ोंं से रूबरू हुए। इसके बाद जिला संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि एसोसिएशन की तीरंदाजी एकेडमी प्रदेश में जल्द खुलेगी। इस्पॉन्सरशिप के लिए कहा कि जूनियर सब जूनियर खिलाडिय़ों को उपकरण संबंधी सहायता 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर प्रदान की जाएगी। इसके लिए जल्द ही लगभग 80 लाख रुपए की व्यवस्था वह स्वयं कराएंगे। महामाया स्पोट्र्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का 15 अक्टूबर तक आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान जनपद के विभिन्न खेलों के वरिष्ठ खिलाडिय़ों को जिसमें 1964 में ओलंपिक खेल हरिवंश एवं एशियाई खेलों में पदक प्राप्त करने वाले प्रदीप,अंतरराष्ट्र्रीय शूटर अंजलि,पूर्वा एवं कोच देवेंद्र को अवनीश अवस्थी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भवानी गु्रप द्वारा किया गया। संघ के अध्यक्ष ने रेयांश एवं हिमानी आरती व शिवाजी गु्रप को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। जिला प्रशासन व खेल विभाग की उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई एवं संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। पहली बार ट्राई आर्चरी की शुरुआत इस प्रतियोगिता से की गई। इस कार्यक्रम में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई,संयुक्त सचिव योगेंद्र राणा,वेदकुमार,अनिल शर्मा,राहुल दीक्षित,राजीव आदि उपस्थित रहे।


















