जब…डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने खेत में दरांती से की धान की कटाई

गाजियाबाद। धान की कटाई के चलते शुक्रवार को जब जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने दरांती चलाकर खुद खेत में धान की कटाई की। दरअसल, शुक्रवार को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ग्राम अटौर में धान की कटाई का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने खेत में धान की कटाई कर रहे किसानों से जानकारी लेने के बाद खुद धान की कटाई करते हुए उसकी ड्रम पर बौछार कर धान को साफ भी किया।

कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम अटौर में धान की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान फसल की उपज की तौल भी कराई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्वयं भी धान की कटिंग की। उन्होंने मौके पर लेखपालों को निर्देश भी दिए कि सभी धान की क्रॉप कटिंग प्रयोग सीसीई एग्री ऐप से ऑनलाइन करें। इस अवसर पर तहसीलदार सदर रवि कुमार सिंह, कानूनगो, लेखपाल आदि ने भी खेत में धान की कटिंग की गई।