-ग्रैप हटने के बाद शहर के विकास कार्यों में आएगी तेजी: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। ग्रैप-4 के पाबंदी हटने और वायु गुणवत्ता में सुधार होने पर नगर निगम ने अब शहर में सड़कों के निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिए है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर गाजियाबाद नगर निगम की वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर निरंतर कार्रवाई जारी है। ग्रैप-4 की पाबंदी हटने के बाद शहर में अब निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे है। नगर निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र के वार्डों में निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी को निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए खुद नजर बनाए रखने के लिए कहा है।
नगर आयुक्त के निर्देश पर निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी बताया कि ग्रैप-4 हटने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है। कविनगर जोन क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर सी-ब्लॉक वार्ड-47 की मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराया गया। जोन के सहायक अभियंता श्याम सिंह एवं अवर अभियंता राजेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा। इसके अलावा मोहननगर जोन क्षेत्र के वार्ड संख्या-83 में डैन्स के कार्य को पूर्ण किया गया है। वसुंधरा जोन क्षेत्र के वार्ड-43 कड़कड़ मॉडल में भी रुके हुए कार्य को पूरा कराया गया।
विजयनगर जोन क्षेत्र अंतर्गत डूंडाहेड़ा वार्ड-27 की आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य पूरा कराया गया है। सिटी जोन क्षेत्र के वार्ड-49 नंदग्राम की मुख्य रोड का निर्माण कार्य चल रहा है।नगर आयुक्त ने वायु गुणवत्ता में सुधार आने के बाद विकास कार्योंं को रफ्तार देने के लिए संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्यों को तेजी से करने के लिए कहा गया हैं। इसमें क्षेत्र के पार्षदों व जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए निर्माण विभाग की टीम शहर में विकास कार्यों को करा रही हैं।

















