लखनऊ। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह की मेरठ मंडल उप आबकारी आयुक्त के पद पर पदोन्नति होने गुरुवार को आबकारी विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जनपद लखनऊ में करीब 10 माह के कार्यकाल में आबकारी अधिकारी द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। इस दौरान कई अधिकारी विदाई समारोह में भावुक नजर आए। अधिकारियों के भाषण के बाद आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भावुक भरे शब्दों में पदोन्नति होने पर तबादला होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि जिले को अवैध शराब के कारोबार को मुक्त करने और राजस्व वृद्धि पर किए गए कामों में सभी का भरपूर सहयोग रहा है।
तभी जिले को हम अवैध शराब के कारोबार सफलतापूर्वक निपटाया है। इसी तरह आगे भी कार्रवाई को जारी रखें। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को संदेश दिया कि इसी लगन से अच्छा काम करें ताकि भविष्य में भी जनपदवासियों को हम अवैध शराब के सेवन से बचा सकें। अवैध शराब को लेकर कार्रवाई से ज्यादा जागरूकता पर विशेष ध्यान दें, तभी यह अवैध शराब का धंधा पूरी तरह से समाप्त हो सकता है। वही मंच का संचालन आबकारी निरीक्षक राहुल सिंह और अखिलेश्वर नाथ सिंह ने किया। मंच का संचालन शुरु होने से लेकर समाप्ति तक आबकारी अधिकारी के कार्यों की सराहना की गई। वहीं आबकारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र का भी कुशीनगर जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदोन्नति होने पर आबकारी अधिकारी ने पुष्प भेंट कर बधाई दी।
इस दौरान अपर आबकारी आयुक्त लाईसेंसिंग अरविंद राय, डिप्टी लखनऊ नीरज वर्मा, सीतापुर आबकारी अधिकारी केपी यादव, उन्नाव आबकारी अधिकारी रविशंकर पासवान, बाराबंकी आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन वीरबल मानिक, सहायक आबकारी आयुक्त टास्क फोर्स संजय यादव प्रथम, संजय यादव द्वितीय, राजेश मिश्रा, आबकारी निरीक्षक रिचा सिंह, शिखर, विजय शुक्ला, विवेक सिंह, रजनीश प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, कृति प्रकाश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, विजय राठी, सुभाष चन्द्र, अरविंद बघेल, कौशलेन्द्र रावत, लक्ष्मी शंकर वाजपेयी ने आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह को पुष्प गुच्छा और उपहार भेंटकर बधाई दी।



















