वैशाली सेक्टर एक कामना राधा कृष्ण पार्क में घास लगाने के कार्य का हुआ शुभारंभ

गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर एक कामना राधा कृष्ण पार्क में बुधवार को घास लगाने के कार्य का वार्ड 72 के पार्षद कुसुम  मनोज गोयल के अथक प्रयासों से शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी केएल शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान फूल माला पहनाकर किया गया। पार्षद ने बताया गया कि इस पार्क में समय-समय पर कार्य होते रहते हैं। आसपास के लोग ख्याल रखेंगे तो पार्क और भी अच्छा हो जाएगा। क्षेत्र में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं।

पार्क में घास लगाने का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना है, मगर इसकी देखभाल भी जरुरी है। पार्क में घास का कार्य पूरा होने के उपरांत आसपास के लोगों को ही इसका लाभ मिलेगा। सुबह-शाम अपने परिवार के साथ वह वॉक कर सकेंगे। इस कार्य के लिए महापौर और नगर आयुक्त का आभार प्रकट किया। इस मौके पर शिक्षाविद किरण राणा, भाजपा नेत्री विमल भट्ट, श्याम सुंदर सिंह, प्रदीप सक्सेना, रेनू नेगी, स्वाति दुबे, राज सिंह, श्रीनाथ नौटियाल, दुष्यंत गौतम, शंभू गुलशन, मिथिलेश, मुन्नी, रेखा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।