हर परिस्थितियों से मुकाबला करने में सक्षम है संविधान: अम्बर किशोर झा

गाजियाबाद। केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान गाजियाबाद में संविधान दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था के निदेशक अम्बर किशोर झा ने भारत की संविधान उद्देशिका को पढकर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुनाया और भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व, संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए शपथ दिलाई।

इसके उपरांत महिलाओं के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें संस्था के अधिकारी व कार्मिकों ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी का मकसद सभी नागरिकों को मौलिक अधिकार तथा उनके मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। अम्बर किशोर झा ने कहा कि जब भारत के संविधान को अपनाया था तब भारत के नागरिकों ने शांति शिष्टता और प्रगति के साथ एक नए संवैधानिक, वैज्ञानिक, स्वराज्य और आधुनिक भारत में हमलोगों ने प्रवेश किया था। कहा कि हमारा संविधान सबसे अनोखा है। इसमें नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को विशेष महत्व दिया गया है जो हमारे संविधान की खूबी है। इस अवसर पर संस्था के उप-प्राचार्य वीरेंद्र कुमार, उपाधीक्षक बिजेंद्र पाल शर्मा, आर.पी. सिंह, सूर्यकांत पाटिल, पी.पी. कर्णवाल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुधीर कांत शर्मा, बीरेंद्र कुमार प्रभारी जन संपर्क तथा अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।